
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
दिनांक 31 दिसंबर -2025 की रात को एक शख्स ने अपने जानकार की गाड़ी में जोरदार टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया जब सुरक्षा कर्मी ने एतराज किया तो उसे भी गाड़ी से घसीटते हुए दूर तक ले गया जिस से उसे काफी गंभीर चोटें लगने से घायल हो गया। इस मामले में एक एफआईआर थाना डीएलएफ फेज -1 ,गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत दर्ज है। पुलिस टीम ने इस केस में तत्परता से कार्रवाई करते आरोपित को गिरफ्तार कर लिया , और वारदात में इस्तेमाल की गई कार को पुलिस ने बरामद कर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 03 जनवरी -2026 को थाना डीएलएफ Ph-I, गुरुग्राम में एक व्यक्ति ने एक लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि वह डीएलएफ फेज -I, गुरुग्राम में सुरक्षाकर्मी की नौकरी करता है। दिनांक 01 जनवरी .2026 समय सुबह करीब 07.35 AM बजे वह अपने मकान मालिक के मकान (जहां यह सुरक्षाकर्मी की नौकरी करता है) के सामने थोड़ी सफाई कर रहा था,इसी दौरान एक कार चालक ने उसके मालिक की कार में जोर से टक्कर मारी, जिससे उसके मालिक की गाड़ी में काफी नुकसान हो गया। जब उसने उस चालक से पूछा कि आपने मेरे मालिक की गाड़ी में एक्सीडेंट क्यों किया है तो वह कार चालक गुस्से में आकर उसको अपनी कार से घसीटते हुए ले गया और 30 मीटर आगे उसको गिराकर अपनी कार से सवार होकर चला गया। उसे कार से घसीटने पर उसको चोट लगी तो उसने हॉस्पिटल जाकर अपना ईलाज कराया। प्राप्त शिकायत पर थाना डीएलएफ Ph-1, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा अंकित किया गया।

उनका कहना है कि थाना डीएलएफ Ph-1, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक्सीडेंट करने व सुरक्षाकर्मी को चोटें पहुँचाने वाले आरोपित कार चालक को आज सोमवार को सुल्तानपुर, दिल्ली से काबू करके शामिल अनुसंधान किया गया। आरोपित की पहचान गौरव (उम्र-33 वर्ष) निवासी एम्पायर एस्टेट सुल्तानपुर एमजी रोड़, दिल्ली के रूप में हुई।आरोपित से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि शिकायतकर्ता/पीड़ित व उसका मालिक (जिसकी गाड़ी में इसने अपनी गाड़ी से एक्सीडेंट किया था) उसका दोस्त है। दिनांक 31.12.2025 को वह (आरोपित ), पीड़ित सुरक्षाकर्मी का मालिक व उसके अन्य दोस्त दिल्ली में पार्टी करने गए थे, जहां इनका (आपस मे दोस्तों का) झगड़ा हो गया था, जिस झगड़े के चलते पीड़ित सुरक्षाकर्मी का मालिक इसको बार बार फोन कर रहा था तो वह अपनी गाड़ी लेकर गुरुग्राम उसके घर पर आया और उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस टीम द्वारा आरोपित के कब्जा से वारदात में प्रयोग की गई कार (स्विफ्ट डिजायर), कार की RC व आरोपित का ड्राईविंग लाईसेन्स बरामद किया गया है। मुकदमा का अनुसंधान जारी है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

