Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

32 वर्षीय महिला मित्र की गला दबाकर हत्या करने की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपित पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
एक एसी मैकेनिक ने एक महिला मित्र से शारीरिक संबंध बनाने के बाद, उसकी गला दबा कर सनसनीखेज हत्या कर दी, और उसकी पहचान छिपाने के उद्देश्य से उसके चेहरे को मिट्टी में दबा दिया। मरने वाली महिला का नाम जुबेदा खान उम्र 32 साल है। यह सनसनीखेज  वारदात दिनांक 27 नवम्बर-2025 की रात्रि को अंजाम दिया गया था। इस सनसनीखेज मामले में आरोपित को थाना सेक्टर -17/18 गुरुग्राम की पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है जिसका नाम संजय (उम्र-26 वर्ष)  निवासी गांव कल्याणपुर, जिला कोटपूतली (राजस्थान) हैं। इस मामले में एक मुकदमा थाना सेक्टर -17 /18 , गुरुग्राम में हत्या सहित कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। 

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 01.12.2025 को थाना सेक्टर-17/18, गुरुग्राम की पुलिस टीम को एक महिला द्वारा एक लिखित के माध्यम से बताया कि दिनांक 27.11.2025 की रात्रि को समय 12.10AM बजे उसकी दोस्त जाबेदा  खांन  उम्र-32 वर्ष ने उससे कहा कि वह अपने दोस्त के साथ जा रही है और करीब 2 घंटे में वापस आ जाएगी। उसने अपनी दोस्त के पास 1.5 घंटे के बाद फोन किया तो उसका फोन बंद आया और वह वापस नहीं आई। प्राप्त शिकायत पर संबंधित धाराओं के तहत पुलिस थाना 17/18, गुरुग्राम में मुकदमा अंकित किया गया। दिनांक 08.12.2025 को पुलिस टीम को एक सूचना नजदीक पावरग्रिड बिल्डिंग सैक्टर-29, गुरुग्राम में एक महिला का शव पड़े होने के सम्बंध प्राप्त हुई। उनका कहना है कि सूचना पाकर पुलिस टीम सूचना में बताए गए स्थान नजदीक पावरग्रिड बिल्डिंग सैक्टर-29, गुरुग्राम पहुंची, जहां पर एक महिला का शव मिट्टी के ढेर में पड़ा मिला। पुलिस टीम द्वारा पुलिस की एफ.एस.एल., डॉग स्क्वायर्ड व सीन-ऑफ-क्राईम की टीमों को बुलाकर घटनास्थल व शव का निरीक्षण करवाया गया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी, गुरुग्राम भिजवाया गया। थाना सैक्टर- 17 /18, गुरुग्राम की पुलिस टीम द्वारा भ्रषक प्रयास करने के बाद शव  की शिनाख्त जाबेदा खातून (उम्र-32 वर्ष) निवासी गांव काकलबंगी जोगियांव,  दारांग (असम) के रूप में हुई । मामला हत्या से संबंधित होने पर  हत्या से सम्बन्धित धाराएं ईजाद (जोड़ी) की गई।  

थाना सेक्टर-17/18, गुरुग्राम की पुलिस टीम द्वारा आगामी कारवाई करते हुए हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपित  को आज सोमवार को नजदीक गुरुग्राम से काबू किया, जिसकी पहचान संजय (उम्र-26 वर्ष)  निवासी गांव कल्याणपुर, जिला कोटपुतली (राजस्थान) के रूप में हुई। आरोपित से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपित  गुरुग्राम में ए.सी. रिपेयर करने का काम करता है व उसका ताऊ सुशांत लोक में गार्ड की नौकरी करता है। वह भी अपने ताऊ के साथ सुशांत लोक में ही रहता है। उपरोक्त मृतक महिला जाहिदा खान उसकी महिला मित्र थी। दिनांक 26/27.11.2025 की रात को वह अपनी महिला मित्र/उक्त मृतका को सुशांत लोक में कमरे पर लेकर आया व उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद मृतका जाबेदा  खांन वापस घर जाने लगी तो इस बात को लेकर इनकी कहासुनी हो गई, फिर आरोपित ने मृतका जाबेदा  खांन को बाईक पर बिठाकर नजदीक ऑपोजिट पावर ग्रिड बिल्डिंग सेक्टर-29, गुरुग्राम में सुनसान जगह पर ले जाकर उसका गला दबाकर उसकी हत्या करने व शव पर मिट्टी डालने की वारदात को अंजाम दिया।

Related posts

फरीदाबाद: बीती रात गांव तिलपत में एक शख्स की अज्ञात शख्स ने कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी, केस दर्ज।

Ajit Sinha

बीती रात दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, झगड़े में चले लाठी -डंडे , ईंट- पत्थर और चली कई राउंड गोलियां, टूटी 6 गाड़ियां।

Ajit Sinha

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने एक थाने में तैनात एएसआई कमला को 25 हज़ार रुपए की रिश्वत लेते किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x