Athrav – Online News Portal
खेल चंडीगढ़ हरियाणा

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से राजभवन हरियाणा में तेलंगाना राज्य बैडमिंटन टीम ने शिष्टाचार मुलाकात की।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से आज राजभवन हरियाणा में तेलंगाना राज्य बैडमिंटन टीम ने शिष्टाचार मुलाकात कर राज्यपाल से आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं प्राप्त की। यह टीम हैदराबाद से टीम प्रबंधक श्रीमती अफ्जल बेगम के नेतृत्व में चंडीगढ़ में 3 मार्च से 9 मार्च तक चल रहे आल इंडिया सिविल सर्विस बैडमिंटन टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए आई हुई है।

राज्यपाल ने सभी खिलाड़ियों से बातचीत करते हुए उनका कुशलक्षेम जाना तथा टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने का आशीर्वाद दिया। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि खेल हमारे जीवन का बेहद ही महत्वपूर्ण अंग है। खेल व्यक्ति को अनुशासन एवं आपसी सदभाव सिखाता है और स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण करता है। हमारे जीवन में स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है।राज्यपाल ने कहा कि खेल प्रतियोगिता खिलाड़ियों में राष्ट्रीय एकता की भावना एवं सदभावना का विकास करती है। खेल के दौरान सौहार्द एवं मैत्री का माहौल स्वतः ही तैयार हो जाता है। इस प्रकार की प्रतियोगिता से खिलाड़ियों को अपनी दक्षता और क्षमता सिद्ध करने का अवसर तो मिलेगा ही साथ ही उन्हें एक-दूसरे की भावनाओं, मान्यताओं, रहन-सहन इत्यादि के बारे मे जानकारी भी हासिल हो सकेगी।

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: हरियाणा में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने बिना लाइसेंस तारकोल बनाने वाली एक फ़ैक्ट्री का किया पर्दाफाश, 12 टैंक बरामद

Ajit Sinha

स्टेट विजिलेंस ब्यूरों ने सामाजिक शिक्षा एवं पंचायत अधिकारी सत्यवान को 8  हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

बीजेपी ने हरियाणा सहित 8 प्रदेशों में होने वाले राज्य सभा उप चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम लिस्ट जारी की है -पढ़े।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x