Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

विजिलेंस एवं एसीबी, गुरुग्राम की टीम ने चुनाव तहसीलदार को 2,00,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरूग्राम द्वारा आज गुरुवार को शिकायतकर्ता की शिकायत पर कार्रवाई  करते हुए रोहित सुहाग चुनाव तहसीलदार, चुनाव कार्यालय जिला गुरूग्राम कोे 2,00,000/-रुपए  (दो लाख रूपये) नकद रिश्वत लेते हुए  रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया है। तथा रोहित सुहाग चुनाव तहसीलदार व उसके सहायक सौरभ, चुनाव कार्यालय जिला गुरूग्राम के विरूद्ध मुकदमा  संख्या 39 दिनांक 13.11.2025 धारा 7 पीसी एक्ट थाना रा.स. एंव भ्र.नि.ब्यूरो, गुरूग्राम दर्ज किया गया है। इस प्रकरण में सौरभ सहायक, चुनाव कार्यालय जिला गुरूग्राम अभी फरार है। इस सम्बन्ध में तफ्तीश जारी है।
शिकायतकर्ता ने रा.स.एवं भ्र.नि.ब्यूरो, गुरूग्राम को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि वह ट्रांसपोर्ट का कार्य करता है। वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव हरियाणा में उपायुक्त गुरूग्राम द्वारा उसकी गाड़ियां त्मुनपेपजपवद पर ली थी। उसे सरकार द्वारा तय दर अनुसार भुगतान करना था। भुगतान बिल उपायुक्त, गुरूग्राम द्वारा पुलिस आयुक्त कार्यालय को भेजा गया। पुलिस विभाग, गुरूग्राम से बिलों की अदायगी करवाने के लिए चुनाव कार्यालय जिला गुरूग्राम से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करना होता है। इस सम्बन्ध में वह रोहित सुहाग चुनाव तहसीलदार व उसके सहायक सौरभ, चुनाव कार्यालय, जिला गुरूग्राम से मिला इस पर उन्होंने कहा कि आपको अपने बिलों के भुगतान के लिए अनापति प्रमाण लेने के लिए 3,50,000/-रूपये नकद रिश्वत देनी होगी। इस पर उसके द्वारा बार -बार अनुरोध करने पर आरोपितों  द्वारा 2,00,000/-रूपये नकद रिश्वत लेने बारे सहमति दी गई।

हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के प्रमुख ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी व कर्मचारी सरकारी कार्य करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है तो इसकी सूचना रा.स. एवं भ्र.नि.ब्यूरो हरियाणा के टोल फ्री नंबर 1800-180-2022 व 1064 पर दे।

Related posts

वैश्विक साइबर अपराध सरगना का भंडाफोड़:100 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी नेटवर्क के पीछे एक चीनी नागरिक पकड़ा गया.

Ajit Sinha

फरीदाबाद: गृह मंत्री अनिल विज ने चिंतन शिविर के पहले दिन हरियाणा में हुए सराहनीय कार्यों की दी जानकारी।

Ajit Sinha

कोई लाॅकडाउन नही होने जा रहा है,केवल कंटेनमेंट जोन में सख्ती बरती जाएगी: डीसी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x