Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

25 हजार रुपये रिश्वत लेते सिविल लाइन थाना, कैथल के सब-इंस्पेक्टर रंगे हाथ गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़/कैथल:राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने कैथल में बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना सिविल लाइन, कैथल में तैनात सब-इंस्पेक्टर राजेश कुमार को 25,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

शिकायतकर्ता ने एसीबी को शिकायत दी थी कि थाना सिविल लाइन, कैथल में उसके खिलाफ लंबित शिकायत के संबंध में एफआईआर दर्ज न करने के एवज में सब-इंस्पेक्टर राजेश कुमार द्वारा 25,000 रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी। शिकायत प्राप्त होने के बाद एसीबी टीम ने शिकायत का नियमानुसार सत्या पन किया और इसके पश्चात ट्रैप कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान आरोपी सब-इंस्पेक्टर राजेश कुमार को शिकायतकर्ता से 25,000 रुपये रिश्वत लेते हुए मौके पर ही रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।यह ट्रैप कार्रवाई निरीक्षक सुबे सिंह, प्रभारी, राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, यूनिट कैथल के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई के दौरान राजपत्रित अधिकारी एवं छाया गवाह मौके पर मौजूद रहे। आरोपी के खिलाफ अभियोग संख्या 19, दिनांक 30 सितंबर 2026, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2) के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, अंबाला में मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगे की जांच नियमानुसार जारी है। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने स्पष्ट किया है कि सरकारी कार्यों में रिश्वतखोरी को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसीबी ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी सूचना तुरंत एसीबी को दें।

Related posts

नोएडा में वाहन और मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार, 2 नाबालिग हिरासत में

Ajit Sinha

कोर्ट के आदेश पर 2500 लीटर अवैध शराब पर पहले चला बुलडोजर, गढ्ढा खुदवाकर दफन हुई शराब  

Ajit Sinha

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने अंतरराज्यीय फर्जी वीजा और नौकरी रैकेट में तीन आरोपितों को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x