Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

जन्मदिन पार्टी मनाने आए छात्रों ने फार्म हाउस के मालिक को पीट-पीट मार डाला, दो अरेस्ट


अजीत सिन्हा
गुरुग्राम:बीती रात Oasis गार्डन बलियावास में जन्मदिन पार्टी मनाने आए छात्रों से गाड़ी पार्किंग करने को लेकर हुए झगड़े में, छात्रों ने Oasis गार्डन बलियावास के मालिक को पीट- पीट कर मार डाला, और एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायलकर दिया। घायल कर्मचारी का इलाज एक अस्पताल में चल रहा हैं। इस संबंध में थाना डीएलएफ-1 में आरोपितों के कानून की उचित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है, और क्राइम यूनिट सिकंदरपुर और थाना डीएलएफ फेस -1 की संयुक्त टीम ने दो आरोपित छात्रों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आज रविवार को थाना डीएलएफ फेज-1, में एक सूचना झगड़े में घायल होकर अस्पताल में दाखिल हुए प्रवीण नामक व्यक्ति की मृत्यु होने के संबंध में प्राप्त हुई। सूचना पाकर थाना डीएलएफ फेज-1, गुरुग्राम की पुलिस टीम अस्पताल पहुंची, जहां पर मृतक प्रवीण के साथी ने शिकायत के माध्यम से बताया कि उसने तथा उसके  एक अन्य साथी प्रवीण ने Oasis गार्डन बलियावास, गुरुग्राम लीज पर ले रखा है। शनिवार की रात को Oasis गार्डन बलियावास, गुरुग्राम में कुछ स्टूडेंट पार्टी करने आए थे। पार्टी करने आए स्टूडेंट्स के साथ तथा उसके साथी प्रवीण के साथ कुछ व्यक्तियों ने लाठी डंडों से मारपीट की। मारपीट के दौरान लगी चोटों के कारण प्रवीण  की मृत्यु हो गई। शिकायत के आधार पर थाना डीएलएफ फेज-1, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्जकिया गया। उनका कहना हैं कि थाना डीएलएफ फेस-1,प्रबंधक और क्राइम यूनिट सिकंदरपुर की संयुक्त टीमों ने कार्रवाई करते हुए उपरोक्त मुकदमा में 2 आरोपितों  को आज बंधवाड़ी,गुरुग्राम से काबू करके मुकदमा में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम आशीष, उम्र 20 साल व सचिन,उम्र 19 साल,निवासी गांव बंधवाड़ी जिला गुरुग्राम, हरियाणा हैं। उनका कहना हैं कि पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपितों की जन्मदिन मनाने आए छात्रों के साथ गाड़ी खड़ी करने की बात पर कहासुनी होने पर झगड़ा हो गया था और आरोपितों ने  अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लाठी- डंडों से हमला कर दिया, फिर इन्होंने (आरोपितों ) फार्म हाऊस के अंदर घुसकर छात्रों और फार्म हॉउस के मालिक के साथ भी मारपीट की, जिसमें  छात्र, फार्म हॉउस के कर्मचारी व मालिक को गंभीर चोंटे आई और फार्म हॉउस के मालिक प्रवीन की ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई व एक अन्य व्यक्ति की हालत गंभीर है। आरोपितों को आगामी कार्रवाई  के लिए अदालत के सम्मुख पेश किया  जाएगा। मुकदमा  अनुसंधान अधीन है।

Related posts

गुरुग्राम शहर में स्वच्छता व जल निकासी को लेकर हरियाणा सरकार प्रतिबद्ध : मुख्य सचिव

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस द्वारा प्रगति मैदान सुरंग लूट का पर्दाफाश- 7 गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एनआईटी महिला थाना के मेडिएशन इंचार्ज व महिला हेड कॉस्टेबल कल्पना 10000 रूपए रिश्वत लेती पकड़ी गई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x