अजीत सिन्हा की रिपोर्ट रोहतक:पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि लोकसभा चुनाव में हरियाणा से बीजेपी का सुपड़ा साफ...
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने सभी आईएएस और एचसीएस अधिकारियों को व्यापक कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा योजना (सीसीएचएफ) कार्ड बनाने के लिए जल्द से जल्द इंट्रा हरियाणा पोर्टल पर अपने परिवार का विवरण भरने का निर्देश दिया है.मुख्य सचिव द्वारा अधिकारियों को लिखे पत्र में कहा गया है कि राज्य सरकार द्वारा 1 जनवरी, 2024 को व्यापक कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा शुरू की गई थी, जिसके तहत राज्य के कर्मचारियों,केवल मत्स्य पालन और बागवानी कर्मचारियों के आश्रितों, सभी आईएएस, आईपीएस तथा आईएफओएस अधिकारियों व उनके आश्रितों को स्वास्थ्य कैशलेस स्वास्थ्य का लाभ मिलना है। पत्र में कहा गया है कि सीसीएचएफ कार्ड बनाने के लिए राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए पीपीपी आईडी और आधार कार्ड अनिवार्य है.इसके अलावा,कर्मचारियों को पहले से ही अपने परिवार के विवरण (आश्रितों) को इंट्रा हरियाणा पोर्टल पर अपडेट करना चाहिए, जिसमें स्वयं का विवरण भी शामिल है, जिसे एचआरएमएस पोर्टल पर उनके संबंधित चेकर द्वारा अनुमोदित किया जाना चाहिए.साथ में कर्मचारियों और आश्रितों की पीपीपी आईडी को इंट्राहरियाणा पोर्टल पर कर्मचारियों द्वारा स्वयं ही मैप किया जाना चाहिए। पत्र में, सभी आईएएस/एचसीएस अधिकारियों को इंट्रा हरियाणा पोर्टल पर अपने परिवार का विवरण सावधानीपूर्वक भरने के लिए कहा गया है, जिसके बाद मुख्य सचिव कार्यालय के चेकर संबंधित द्वारा भरे गए एचआरएमएस पोर्टल पर केवल पारिवारिक विवरण को सत्यापित या अनुमोदित करेंगे.इंट्रा हरियाणा पोर्टल पर उनकेपरिवार का विवरण भरने के लिए संबंधित अधिकारी पूर्ण रूप से जिम्मेदार होगा।...
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट चंडीगढ़:पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने आज कुरुक्षेत्र जिला स्थित पुलिस लाइन में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ई लाइब्रेरी का उद्घाटन किया।इस...
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट चंडीगढ़:हरियाणा में लोकसभा आम चुनाव 2024 के दौरान प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा लगातार कार्रवाई करते हुए अवैध शराब, मादक पदार्थ व नकद राशि जब्त की गई है.28 मई तक राज्य में कुल 76.74 करोड़ रुपये की नकद राशि, अवैध शराब, मादक पदार्थ व कीमती वस्तुएं जब्त की गई है, जोकि जोकि पिछले लोकसभा चुनावों की तुलना में कहीं अधिक है.लोकसभा आम चुनाव 2019 की चुनाव अवधि के दौरान कुल 18.36 करोड़ रुपये की नकदी, अवैध शराब, मादक पदार्थ, व कीमती वस्तुएं जब्त की गई थी। अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में पुलिस, आयकर विभाग, आबकारी एवं कराधान विभाग तथा राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई)द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है.अभी तक मुख्य रूप से पुलिस द्वारा 724.80 लाख रुपये, आयकर विभाग द्वारा 938.69 लाख रुपये तथा डीआरआई द्वारा 278 लाख रुपये की नकद राशि जब्त की गई है। इसके अलावा अन्य एजेंसियों द्वारा भी नगदी पकड़ी गई है उन्होंने बताया कि विभिन्न एजेंसियों द्वारा कुल 13.50 करोड़ रुपये की कीमत की 4.10 लाख लीटर से अधिक अवैध शराब पकड़ी गई है। इस में मुख्य रूप से पुलिस द्वारा 951 .33 लाख रुपये की कीमत की 300833 लीटर तथा आबकारी विभाग द्वारा 409 लाख रुपये की कीमत की 1,09,583 लीटर अवैध शराब पकड़ा जाना शामिल है। अनुराग अग्रवाल ने बताया कि एजेंसियों द्वारा कुल 14.08 करोड़ रुपये की कीमत के मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं पुलिस द्वारा 13.99 करोड़ रुपये की कीमत के मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं.इसके अलावा, एनसीबी ने भी 2 किलोग्राम मादक पदार्थ पकड़े हैं, जिनकी कीमत 4 लाख रुपये है। इतना ही नहीं, 26.12 करोड़ रुपये के कीमती सामान और 3.49 करोड़ रुपये की अन्य वस्तुओं को भी जब्त किया गया है।...