Athrav – Online News Portal
पंचकूला हरियाणा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला पुलिसकर्मियों के लिए विशेष स्वास्थ्य व तनाव प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला:अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन पंचकूला स्थित जियो मेस में महिला पुलिसकर्मियों के लिए एक विशेष स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का आयोजन पारस हॉस्पिटल के सहयोग से किया गया, जिसमें डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने भी भाग लेकर महिला पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यशाला के दौरान पारस हॉस्पिटल की डॉ. कृति आनंद (कंसल्टेंट साइकियाट्रिस्ट) एवं डॉ. पूजा गुप्ता (डायटिशियन) ने महिला पुलिसकर्मियों को 24 घंटे की व्यस्त ड्यूटी के दौरान अपने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने संतुलित आहार, पर्याप्त नींद, नियमित व्यायाम और सकारात्मक सोच के महत्व पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर विभिन्न इंटरएक्टिव एक्टिविटीज के माध्यम से महिला पुलिसकर्मियों को तनाव प्रबंधन के तरीके सिखाए गए तथा यह बताया गया कि व्यस्त और चुनौतीपूर्ण ड्यूटी के बावजूद किस प्रकार अपने स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन को बेहतर बनाए रखा जा सकता है।महिला पुलिसकर्मियों ने कार्यशाला में बड़े उत्साह और सक्रियता के साथ भाग लिया तथा अपने दैनिक जीवन और ड्यूटी के दौरान “स्वस्थ मन – स्वस्थ तन” बनाए रखने के महत्वपूर्ण गुर सीखे।

इस अवसर पर डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने कहा:“महिला पुलिसकर्मी कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनकी ड्यूटी चुनौतीपूर्ण और निरंतर होती है, इसलिए उनका शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहना बेहद आवश्यक है। इस प्रकार की कार्यशालाएँ उन्हें स्वयं की देखभाल के प्रति जागरूक करती हैं और बेहतर तरीके से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित करती हैं।”कार्यशाला के अंत में सभी महिला पुलिसकर्मियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके समर्पण, साहस और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की गई।

Related posts

पंचकूला ब्रेकिंग: दिल्ली में बनेगी भाजपा की सरकार-ज्ञानचंद गुप्ता।

Ajit Sinha

कार्यकारिणी में दुष्यंत ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र और नया सिम्बल

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सड़क तंत्र सुदृढ़ीकरण को लेकर की बैठक

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x