Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

दुकानदारों ने एक शख्स को 200 -200 के नकली नोट चलाते हुए रंगे हाथों पकड़ कर किया पुलिस के हवाले 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: रविवार देर सांय के वक़्त एनएच-3 में 200 -200 के नकली नोट चलाते हुए एक शख्स को लोगों ने पकड़ कर एनएच -3 पुलिस चौकी की पुलिस के हवाले कर दिया। बताया गया हैं कि पकड़ा गया शख्स बहुत ज्यादा शराब पीने के कारण नशे में हैं, वावजूद इसके पुलिस आरोपी शख्स को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी हैं। इस प्रकरण में पुलिस से ज्यादा जानकारी के लिए एसएचओ और चौकी इंचार्ज के फोन पर संपर्क किया गया पर इन दोनों ने अपना फोन नहीं उठाया। 

लोगों की माने तो एनआईटी के एनएच -3 की मार्किट में रविवार शाम तक़रीबन 8 -9 बजे के एक बाइक पर सवार होकर दो लोग आए इनमें से एक शख्स अपने बाइक पर से उत्तर कर मार्किट  में  पहुंच गया और वह  शख्स अपने हाथ में 200 -200 के नकली नोट लेकर सामानों की खरीदारी करने लगा. यह शख्स  जितनी भी दुकानों पर सामानों की खरीदारी करने के लिए गया, वह सभी दुकानदारों को 200 -200 के नोट धड़ल्ले से दिए जा रहा था। एक दूकानदार को दिए गए 200 के नोट पर शक हुआ की यह नोट नकली हैं फिर उसने उसे पकड़ लिया। इसके बाद एक -एक बाकि के दुकानदार लोग भी वहां पर इकठ्ठे हो गए।



इसमें तो कुछ ऐसे भी दुकानदार थे जिसको इस शख्स ने 200 -200 के नोट देकर सामानों की खरीदारी की थी,इस तरह से पुलिस ने उसके पास से 200 -200 रुपए सात नकली नोट बरामद किए हैं। इसके बाद लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया जहां पर पुलिस आरोपी शख्स से पूछताछ कर रहीं हैं। फिलहाल पुलिस चौकी में अपना चेहरा छिपाता दिखाई दे रहा यह वहीँ हैं जिसे पुलिस ने नकली  नोट चलाने के जुर्म में हिरासत में लिया  हैं।     
 

Related posts

मासिक रैंकिंग में प्रदेश पुलिस फिर पहले स्थान पर: सीसीटीएनएस प्रगति डैशबोर्ड में पाए सबसे अधिक अंक

Ajit Sinha

फरीदाबाद:बड़खल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विजय प्रताप को जगह -जगह मिल रहे भारी समर्थन से कांग्रेसी उत्साहित है।

Ajit Sinha

अमेरिकी कंपनी में हुई गार्ड की हत्या का खुलासा,सीआरपीएफ के सेवानिवृत  असिस्टेंट कमांडेंट और कंपनी के पूर्व कर्मचारी ने की थी हत्या

Ajit Sinha
error: Content is protected !!