अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गौतमबुद्ध नगर के थाना क्षेत्र 39 में नाले से एक महिला का सिर और हाथ कटे शव मिलने के सनसनीखेज एक मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित पेशे ड्राइवर और उसके मृतका से अवैध संबंध थे, मृतका उसे ब्लैकमेल कर रही और उसकी ‘बेटियों से अनैतिक कार्य’ की धमकी दे रही थी, जिससे आक्रोशित होकर उसने यह हत्या की थी। पुलिस की गिरफ्त आखिरकार सिर और हाथ कटे महिला के शव का हत्यारा आ ही गया. इस ब्लाइंड हत्या का खुलासा करने में पुलिस को लगभग 5,000 कैमरे और 60-70 हज़ार मोबाइल नंबरों का विश्लेषण, लगभग 1,100 वाहनों को ट्रैक किया गया, जिसमें से 44 संदिग्ध वाहनों को ‘ज़ीरो इन’ किया गया। 40 लोगों की टीमें दिल्ली सहित बुलंदशहर, गाजियाबाद, हापुड़, अमरोहा, मथुरा और अन्य जनपदों में भेजी गईं। शव पर केवल पैर में बिछुए होने का एकमात्र चिन्ह था। जो कि मृतक की पहचान थी. एकमात्र सुराग था, लेकिन घटनास्थल से एक संदिग्ध बस को निकलते हुए देखा गया, जिसने जांच को मोनू सिंह की ओर मोड़ दिया। और पूछताछ से हत्या का खुलासा हो गया डीसीपी यमुना प्रसाद ने बताया कि मोनू सिंह से की गई पूछताछ जो हत्या की वजह सामने आई, उसके अनुसार मोनू सिंह और मृतका प्रीति यादव की मुलाकात बरौला की एक जीन्स फैक्ट्री में हुई थी, जहाँ मोनू की माँ और प्रीति साथ काम करते थे। इसके बाद दोनों के बीच लगभग ढाई साल तक अनैतिक संबंध रहे। दोनो के बीच उस समय विवाद शुरू हुआ जब प्रीति मोनू पर लगातार शादी करने और ₹4-5 लाख रुपये देने का दबाव बनाने लगी, जिससे बाद उनके बीच पारिवारिक विवाद बढ़ने लगा था। मोनू के परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है। विवाद के दौरान, महिला ने मोनू को धमकी दी कि वह उसकी बेटियों से अनैतिक कार्य करवाएगी। मोनू सिंह के अनुसार, इस धमकी से वह अत्यधिक प्रताड़ित हुआ और उसने प्रीति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। प्रीति को रास्ते से हटाने की योजना बना चुके मोनू ने चापड़ (मीट काटने वाला) खरीदा, उसने प्रीति को अपनी एसी बस (डार्क ग्लासेस वाली) में बैठाया और सीएनजी पेट्रोल पंप के पास रुका। बस के अंदर भोजन के दौरान जो झगड़ा दोबारा शुरू हुआ और महिला ने पुनः बेटियों को लेकर धमकी दी, तो मोनू ने चापड़ से एक झटके में महिला का गला काट दिया और पहचान छुपाने के लिए उसने गला, सिर और दोनों हाथ के पंजे भी काटे और शव के सारे कपड़े एक झोले में भर लिए। उसने शव को नाले में फेंक दिया। बस को गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार कॉलोनी ले गया, जहाँ उसने बाकी शारीरिक अंगों और कपड़ों को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया।

पुलिस ने अपनी पड़ताल के दौरान घटनास्थल से एक संदिग्ध बस को निकलते हुए देखा गया, जो मोनू चला रहा था. पुलिस ने आरोपित मोनू सिंह को गिरफ्तार कर लिया उसकी निशानदेही हाथ, बाल और कपड़े सहित अन्य सामान बरामद किए गए हैं। वाहन और बरामद सामान के फोरेंसिक परीक्षण में मानव रक्त की पुष्टि हुई है। पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपित को जेल भेज दिया है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

