Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

आरएसएस के सह संपर्क प्रमुख के घर हुई गन प्वाइंट पर बंधक बनाकर लूट का खुलासा, मुठभेड़ के बाद 9 बदमाश अरेस्ट

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा की सेक्टर-58 पुलिस ने सेक्टर-55 में रहने वाले प्रिंटिंग प्रेस मालिक और आरएसएस के सह संपर्क प्रमुख कर्णवीर अनेजा के घर 27 जुलाई उन की तीन बेटियों और एक घरेलू सहायिका को गन प्वाइंट पर बंधक बनाकर तीन लाख की नकदी व लाखों रुपये की ज्वेलरी लूटने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए सेक्टर-62 के पास पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। वहीं छह बदमाशों को सेक्टर-54 स्थित जंगल के पास से गिरफ्तार किया गया है। घटना में शामिल एक बदमाश पुलिस मुठभेड़ के दौरान फरार होने में कामयाब रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।  

पुलिस कि गिरफ्त में खड़े विक्रम, कुशाल शर्मा, सचिन, नितिन, रोहित और विशाल को पुलिस ने सेक्टर-54 स्थित जंगल के पास से गिरफ्तार किया है, जबकि इनके तीन साथी विष्णु, मोनू उर्फ आमिर हुसैन उर्फ बाबा व गौतम को सेक्टर-62 के पास मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है जबकि एक बदमाश हिमांशु मौके से फरार होने हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है। और घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल मै भर्ती कराय गया हैl नोएडा ज़ोन के डीसीपी राजेश एस ने बताया कि मामले की जांच के लिए पांच टीम गठित की थी। करीब 150 सीसीटीवी फुटेज,इलेक्ट्रानिक सर्विलांस , 25 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ व लोकल इंटेलिजेंस से मिले इनपुट के आधार घटना का पर्दाफाश किया है।

डीसीपी ने बताया कि घर के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद तस्वीरों के अनुसार मोनू, हर्षित, विष्णु व विक्रम घर के अंदर घुसे थे और वारदात को अंजाम दिया था। वहीं विशाल, नितिन, सचिन, रोहित, कुशाल व गौतम ने घर के बाहर अलग-अलग जगह खड़े होकर रेकी की थी। ये बदमाश गाजियाबाद में ज्वेलरी लूट के मामले में जेल चुके थे और इनपर 12 से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। कुछ माह पहले ही आरोपित दिल्ली की तिहाड़ जेल से पेरोल पर बाहर थे। सभी आरोपितों की आयु 21 से 26 के बीच में है। करीब दस दिन पहले विशाल ने अपने साथियों के साथ मिलकर खोड़ा में नितिन की चाऊमीन की ठेली पर लूटपाट की योजना बनाई थी।

Related posts

अंतरिम जमानत पर रिहा होने के बाद, उसने जेल में आत्मसमर्पण नहीं किया, फरार चल रहा था, 30000 इनाम घोषित -अरेस्ट

Ajit Sinha

झगड़े में बेटे को बचाने गए पिता की गोली मार कर सनसनीखेज हत्या कर दी -केस दर्ज।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: टैटू बनाने वाला निकला बुजुर्ग का हत्यारा-पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x