Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

मुख्य अभियंताओं एवं अधीक्षण अभियंताओं की, बिजली आपूर्ति व्यवस्थाओं पर समीक्षा बैठक।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:हरियाणा सरकार के विशेष ऊर्जा सचिव व उत्तर एवं दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह के निर्देशानुसार मुख्य अभियंताओं एवं अधीक्षण अभियंताओं की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक हाइब्रिड मोड (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एवं भौतिक उपस्थिति) में आयोजित की गई। यह बैठक बिजली आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा आगामी गर्मी एवं बरसात के मौसम के मद्देनज़र तैयारियों की समीक्षा हेतु निदेशक (ऑपरेशन) विपिन गुप्ता की अध्यक्षता में स्थानीय एचईटीआरआई में आयोजित हुई। बैठक में ऊर्जा मंत्री अनिल विज द्वारा गत शुक्रवार को आयोजित बैठक में दिए गए महत्वपूर्ण निर्देशों पर विशेष रूप से चर्चा की गई।

इनमें वर्ष 2025 के दौरान गर्मी एवं बरसात के मौसम में बाधित हुई 11 एवं 33 केवी प्रणाली पर की गई कार्यवाही की समीक्षा तथा इस वर्ष ऐसी स्थिति की पुनरावृत्ति न हो,इसके लिए ठोस तैयारियां सुनिश्चित करना प्रमुख रहा। इसके अतिरिक्त, शहरी क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मरों को 2 घंटे तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 4 घंटे के भीतर ठीक करने की व्यवस्था, फीडरों में आई बाधाओं को 4 घंटे में बहाल करने की कार्ययोजना, फील्ड स्टाफ को सेफ्टी किट उपलब्ध कराने, ‘मेरा गांव जगमग गांव’ एवं पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के कार्यों में तेजी लाने तथा श्रेणी परिवर्तन से संबंधित लंबित मामलों का शीघ्र निपटान सुनिश्चित करने जैसे विषयों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में सरकारी विभागों को जिला स्तर पर हरेडा पोर्टल से जोड़ते हुए सरकारी भवनों के सोलराइजेशन को बढ़ावा देने,
स्थाई कनेक्शन काटे जा चुकी साइट्स की 100 प्रतिशत जांच सुनिश्चित करने के लिए जेई स्तर की टीमों का गठन करने तथा बरसात से पूर्व फीडरों व ट्रांसफार्मरों की प्रिवेंटिव मेंटेनेंस, पेड़ों की छंटाई आदि कार्य समयबद्ध रूप से पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया।
माननीय ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज द्वारा दिए गए प्रत्येक निर्देश के अनुपालन हेतु नोडल अधिकारियों की नियुक्ति, साप्ताहिक समीक्षा बैठकें आयोजित करने, बिजली आपूर्ति की दैनिक स्थिति की ऑनलाइन रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने तथा किसी भी बड़ी घटना की सूचना तुरंत उच्च अधिकारियों को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में मुख्य अभियंता (कमर्शियल) अनिल शर्मा, मुख्य अभियंता (ऑपरेशन) वी.के. अग्रवाल, मुख्य अभियंता (पीडी एंड सी) कृष्ण स्वरूप, अधीक्षण अभियंता नारनौल जोगिंदर हुडा, भिवानी के विनोद पूनिया, सिरसा के कुलदीप अत्री, पीडी एंड सी के चंद्रशेखर जाखड़, अनुपम कटियार तथा जनसंपर्क अधिकारी संजय चुघ व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त, अधीक्षण अभियंता (मॉनिटरिंग) हरिदत्त, फरीदाबाद के जितेंद्र ढुल, पलवल के रंजन राव, रेवाड़ी के प्रदीप चौहान, फतेहाबाद के शिवशंकर राय, जींद के एम.एल. सुखीजा तथा कार्यकारी अभियंता (मॉनिटरिंग) रविंद्र घनघस सहित अन्य अधिकारी ऑनलाइन माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

Related posts

गांव सीही में खेलते हुए दो साल का मासूम बच्चा प्रदीप गिरा खुले हुए मैनहोल में, मौत , केस दर्ज।

Ajit Sinha

आदर्श समाज में हरियाणा विधिविरुद्ध धर्म परिवर्तन निवारण कानून जरूरी: औम प्रकाश धनखड़

Ajit Sinha

हरियाणा: एसटीएफ की टीम ने आज देहरादून, फरीदाबाद व पलवल से 3 कुख्यात ईनामी मोस्टवांटेड बदमाशों को अरेस्ट किया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x