Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय हरियाणा

अंबाला रैली में राजनाथ सिंह बोले – जरूरत पड़ी तो सीमा के उस पार जाकर भी दुश्मन को मारेंगे


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि रक्षा के क्षेत्र में भारत आत्मनिर्भर हो रहा है। पहले हम सैन्य उपकरण दूसरे देशों से खरीदते थे, लेकिन आज हम दूसरे देशों में निर्यात कर रहे हैं। भारत अब ताकतवर बनता जा रहा है। भारत सीमा के इस पार भी मार सकता है और जरूरत पड़ी तो दुश्मन को सीमा के उस पार भी मार सकता है। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस में एक नेता है, जहां भी जाते हैं, कहते रहते हैं नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने आया हूं। उन्होंने लोगों से पूछा क्या यहां नफरत की दुकान है? लोगों के मना करने पर राजनाथ सिंह ने कहा कि यहां उनकी मोहब्बत की दुकान लगने वाली नहीं है। सिंह गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के 9 साल पूरे होने पर यमुनानगर के जगाधरी की अनाज मंडी में आयोजित अंबाला लोकसभा की गौरवशाली भारत रैली को संबोधित कर रहे थे।

Related posts

नई दिल्ली: दिल्ली राज्य के सभी विश्वविद्यालयों की परीक्षा रद्द, उचित फार्मूला बना कर मूल्यांकन का निर्देश : मनीष सिसोदिया

Ajit Sinha

दिल्ली को झीलों का शहर बना रही केजरीवाल सरकार

Ajit Sinha

प्रियंका गांधी ने कहा- नीलांबुर उपचुनाव केरल में बदलाव की दिशा में पहला कदम उठाने का अवसर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x