Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाले लोगों से लूटपाट करने वाले बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने से लुटेरा घायल। 

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा में मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों को निशाना बनाकर उनके साथ लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों के साथ पुलिस की हुई मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरा बदमाश पुलिस को चकमा देकर पास के झाड़ियों में छिप गया। उसे भी पुलिस ने कांबिंग ऑपरेशन के दौरान धर दबोचा। घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है, इन बदमाश पर लूट, चैन स्नैचिंग, जैसे दर्जन भर से ज्यादा मुकद्दमे दर्ज है। बदमाशो के पास से एक टीवीएस स्कूटी, एक तमंचा, कारतूस ,दो कारतूस और तीन लूट के मोबाइल फोन बरामद किया है।

पुलिस की गोली से घायल बदमाश ऋषभ दयाल है जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया जा रहा है। पुलिस से हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस को चकमा देकर जंगल में छिपे छोटू  नाम के दूसरे बदमाश को पुलिस ने कांबिंग के दौरान धर दबोचा। एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों को निशाना बनाकर उनके साथ लूटपाट को रोकने के लिए पुलिस वाहनो कि चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक स्कूटी पर दो संदिग्ध को देख जांच के रुकने का इशारा करने पर दोनों  भागने लगे पुलिस टीम ने पीछा किया और सैक्टर 54 के सिटी फॉरेस्ट के पास उन्हे घेर लिया तो बदमाशो ने फायरिंग करना शुरू कर दिया पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की।

जिसमें ऋषभ दयाल नाम के एक बदमाश के पैर में गोली लग गई।एडीसीपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला ऋषभ दयाल कनौज का रहने वाला है दिल्ली में किराए का मकान लेकर रह था और  दिल्ली-एनसीआर में लंबे समय से चैन स्नैचिंग और मोबाइल स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दे रहा था। उसने अपने साथी छोटू अब तक उसने सैकड़ों चैन और मोबाइल लूटे हैं। दिल्ली-एनसीआर के कई थानों में उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। कई थानों की पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

Related posts

फूड डिलीवरी करने के आड़ में रेकी कर घरों में चोरी करने वाले दो होम डिलीवरी बॉय गिरफ्तार

Ajit Sinha

एक साथ दर्जनभर गाय के गौशाला में मरने से मचा हड़कंप, भूख-प्यास के कारण की जताई जा रही आशंका

Ajit Sinha

आशीष की हत्या लूटपाट के लिए की गई थी, पुलिस ने आज तीन नौजवानों को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!