Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

स्मार्ट सिटी में गांव सीही के लोग सीवर के पानी पिने को मजबूर,जल्द हो समाधान : लखन सिंगला

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: स्मार्ट सिटी हो या न हो लेकिन यहां के लोग पढ़े लिखे लोग हैं जो सरकारें बनाना और गिराना जानते हैं। इनके साथ प्रशासन व शासन गलत रवैया अपना रहा है। यह लोग नरक जैसे हालात में रह रहे हैं। यह बात हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य लखन कुमार सिंगला ने सेक्टर आठ सीही गांव के लोगों के बीच कही। लोगों के बुलावे पर यहां पहुंचे लखन कुमार सिंगला ने कहा कि यहां लोगों को गंदगी के अंदर रहने को मजबूर किया जा रहा है। यहां महीनों तक सफाई नहीं होती है। जिससे लोग बीमार पड़ रहे हैं। लोगों को पीने के लिए सीवर का पानी आपूर्ति किया जा रहा है,



उस पानी से आप पौंछा भी नहीं लगा सकते हैं। श्री सिंगला ने कहा कि उद्योग मंत्री विपुल गोयल लोगों से कहते हैं कि फरीदाबाद स्मार्ट सिटी बन गया है। लेकिन वास्तव में यह पहले से अधिक बर्बाद हो गया है। वास्तव में जनता त्रस्त है लेकिन उद्योग मंत्री मस्त हैं। जनता मंत्री से, उनके रिश्तेदारों और नगर निगम अधिकारियों से गुहार लगा चुकी, लेकिन कोई राहत नहीं मिली। मौके पर लखन कुमार सिंगला ने नगर निगम के मुख्य अभियंता को भी फोन कर मामले की जानकारी दी। जिस पर उन्हें जल्द समस्या का समाधान करने का वादा किया गया। लोगों ने नगर निगम और हरियाणा सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। श्री सिंगला ने समस्या का शीघ्र समाधान न मिलने पर नगर निगम आयुक्त के कार्यालय पर धरना देने की चेतावनी दी। इस अवसर पर बीर सिंह तेवतिया, मास्टर रामकिशन, संदीप वर्मा, बंटी ठाकुर, सूरज चौधरी, ललित चौधरी, कपूरचंद अग्रवाल आदि ने कहा कि अब बर्दाश्त से बाहर की बात हो गई है। हमारे यहां घरों में पानी घुस जाता है। सड़कों पर पानी जमा रहता है। गंदगी इतनी है कि यहां रहना मुश्किल हो रहा है। अब हम इसका पुरजोर विरोध करेंगे।

Related posts

फरीदाबाद: मेट्रो हॉस्पिटल अब बिल्डरों एंव प्रॉपर्टी डीलरों, उनके परिजनों का सस्ते दरों पर करेगा इलाज, दिए”मेट्रो स्मार्ट हेल्थ कार्ड” ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मीडिया विभाग में फोटो प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

Ajit Sinha

फरीदाबाद: आरडब्ल्यूए एसोसिएशन की ओर से डीएवी स्कूल में आयोजित तीज महोत्सव में कई मंत्रियों और सांसदों की पत्नियों ने शिरकत की।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!