कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने बीजेपी और फेसबुक के बीच साठगांठ होने पर बोला हमला-देखें वीडियो
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट नई दिल्ली: अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले कुछ दिनों से लगातार फेसबुक और भारतीय जनता पार्टी के जो रिश्ते हैं, परत दर परत वो रिश्ते आपके सामने, सबके सामने आ रहे हैं। आज के नहीं हैं, पुराने रिश्ते हैं, ये भी अब जानकारी प्राप्त हो रही है.आज मैं आपके सामने 2012 से 2014 के बीच में जब फेसबुक और भाजपा के बीच, इन रिश्तों की नींव रखी जा रही थी, उस बारे में कुछ बताना चाहूंगा.2012 से 2014 के बीच में यूपीए का शासन था, माननीय कपिल सिब्बल जी हमारे कानून मंत्री भी थे और एक बड़े दौर तक इनफोर्मेशन टेक्नोलॉजी के भी मंत्री थे। तो ये जो कागज हैं, जो रिपोर्ट हुए हैं, ये जुलाई 2012 का एक मेमो है, फेसबुक का आंतरिक मेमो है, फेसबुक में जो आपसी कॉर्सपोंडेंसे है, आपस मेंजो एक दूसरे को सूचनाएं देते हैं, हिंदुस्तान से अपने हैड क्वार्टर को देते हैं, हैड क्वार्टर से जो क्या इंस्ट्रक्शन आते हैं, जो उन सूचनाओं का आदान-प्रदान है, उसमें से एक मैं अभी आपके सामने कोट करता हूं – जुलाई 2012 फेसबुक की जो ग्लोबल वाइस प्रेजिडेंड हैं पब्लिक पॉलिसी की Ms.

