Athrav – Online News Portal
दिल्ली

एक बिल्डिंग में लगी आग में फंसे 6 लोगों में से, 4 की जिंदा जलने से हुई मौत, दो लोगों का चल रहा अस्पताल में इलाज।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
दिल्ली:उत्तर पूर्वी दिल्ली के शाहदरा इलाके अंतर्गत रामनगर चार मंजिला फ्लैट के ग्राउंड फ्लोर पर लगी आग फ्लैट में रहने वाले सभी लोग ग्राउंड फ्लोर पर आग लगने से फ्लैट में सभी फंस गए थे और आग से बचने के लिए लोगो से बचाने की मदद की आवाज़ देने लगे फिर क्या था आग का विकराल रूप देखते हुए पड़ोसी ने फ़ायर को कॉल किया जहां पर दमकल की चार गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची फ्लैट में रहने वाले 6 लोगों को रेस्क्यू किया गया। जिसमें महिला बच्चे बुजुर्ग घायल हो गए गुरु तेग बहादुर अस्पताल ले जाया गया है, जहां डॉक्टरों ने 9 साल की बच्ची सहित 4 लोगों को मृत घोषित कर दिया,

जबकि दो लोग जो झुलसे हैं, का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मरने वालों में सोनी (17), रचना (28) , बेबी रूही (9 महीना) , गौरी सोनी (40) हैं , जो लोग झुलसे हुए हैं , के नाम राधिका (16) व प्रभावती (70) हैं। बताया जा रहा है कि ग्राउंड फ्लोर पर कोई पोलिश वाली फैक्ट्री चलाई जा रही थी, जिसमें शोर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है, ये तो जांच का विषय है फिलहाल दोनों घायल की हालत नाज़ुक बताई जा रही है

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: कॉमेडियन भारती सिंह से पूछताछ के बाद एंटी ड्रग ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए पहली लिस्ट में 195 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की हैं- लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

दिल्ली के उत्तम नगर इलाके से प्रतिबंधित सिंथेटिक पतंग डोर के 2,040 रोल बरामद के साथ 1 आरोपित को पकड़ा गया है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x