Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद वीडियो

फरीदाबाद की सुभाष कालोनी में दो पड़ोसियों के बीच जमकर हुई चाकू बाजी में एक शख्स की मौत, 5 जख्मी, देखें वीडियो

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: बीती रात बल्लभगढ़ की सुभाष कॉलोनी में मामूली बातों  को लेकर दो पड़ोसियों  के बीच  जमकर चाक़ू बाजी हुई । इस चाकूबाजी  में एक सोनू नाम के शख्स की चाकू से गोदकर सरेआम हत्या कर दी गई, इस  चाकूबाजी में दोनों पक्ष के 5-6  लोग घायल हो गए, जिनमें से 2 शख्स  की हालत काफी गंभीर बताई गई  है जिसे उपचार के लिए बल्ल्भगढ़ के सिविल अस्पताल में लाया गया। जिन्हें डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए  दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया  है जहां पर उन लोगों का इलाज चल रहा हैं।

पुलिस की माने तो सोनू के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिले के नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं जहां उसकी पोस्टमार्टम की तैयारी पुलिस कर रहीं हैं। बल्ल्भगढ़ एसीपी जयवीर राठी का कहना हैं कि पीड़ित पक्ष लोग जो भी दरखास्त देंगें उनके खिलाफ उसी हिसाब से मुकदमा दर्ज कर दिया जाएगा एसीपी जयवीर राठी का कहना हैं कि बल्ल्भगढ़ की सुभाष कालोनी में देर रात दो पड़ोसियों के बीच जमकर रंजिशन चाकू बाजी हुई। इस चाकू बाजी में एक शख्स की मौत हो गई जिसका नाम सोनू हैं और उसकी उम्र लगभग 18 साल हैं। इसके बाद तीन अन्य लोगों को चाकू लगे हैं जिन के नाम संतोष,मोनू व 3 अन्य हैं। इन तीनों घायलों को गभीर अवस्था में इलाज के लिए बल्ल्भगढ़ के सिविल अस्पताल में लाया गया  जिसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने दिल्ली के सफ़दरजंग के लिए रेफर कर दिया गया जहां पर इन सभी घायलों का इलाज चल रहा हैं। इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सोनू के शव को अपने कब्जे में लेकर जिले के नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। जहां उसकी पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही हैं।  

Related posts

बुलेटप्रूफ गाड़ी से यूनिवर्सिटी में दिनदहाड़े बदमाशी, ये है हरियाणा की कानून व्यवस्था- दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:लाइसेंसी बंदूक से ताबड़तोड़ फायरिंग करके सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करना पड़ा महंगा, गिरफ्तार।   

Ajit Sinha
error: Content is protected !!