
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला: कालका विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के समर्थन में आयोजित जनआशीर्वाद रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 5 अक्टूबर को हरियाणा की जनता ने कांग्रेस का सूपड़ा साफ करने का मन बना लिया है। पूर्व सीएम हुड्डा को निशाने पर लेते हुए सीएम सैनी ने कहा कि हुड्डा भाजपा से हिसाब मांग रहे हैं, जबकि उनके खुद के खाते खराब हैं। नायब सैनी ने कहा कि मैंने अपने 56 दिनों का हिसाब जनता के बीच दे दिया है। कांग्रेस की घोषणाओं पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र के जरिए लोगों को बरगलाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता जागरूक है और कांग्रेस के झांसे में आने वाली नहीं है। इस मौके पर नायब सैनी ने उमड़े जनसैलाब से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा को प्रचंड बहुमत के साथ जिताने का अपील की।जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि 8 अक्तूबर को बड़े मार्जिन के साथ तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने का हरियाणा की जनता ने तय कर लिया है। उन्होंने कहा कि मैं आज कालका विधानसभा की जनता से शक्ति रानी शर्मा को प्रचंड बहुमत के साथ विजयी बनाने के लिए अपील करने आया हूं। 5 अक्टूबर को आप सभी लोग भाजपा के कमल के निशान पर वोट डाल कर भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाएं। सीएम सैनी ने कहा कि मैं आप सभी लोगों का भाई, बेटा हूं , इसलिए आप लोगों को कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है। हरियाणा के विकास और कालका की तरक्की की जिम्मेदारी मेरी है।सीएम नायब सैनी ने कांग्रेस पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणा पत्र को जारी करके झूठ का पुलिंदा तैयार कर रखा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता अब कांग्रेस के इस झूठ से वाकिफ हो चुकी है और वह 8 अक्तूबर को भाजपा की सरकार प्रदेश में तीसरी बार बनाकर कांग्रेस का सूपडा साफ करने का काम करेगी। सीएम नायब सैनी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि जहां कांग्रेस ने झूठी घोषणाएं करके जनता को बरगलाने का काम किया वहां भाजपा की सरकार ने अपनी की हुई घोषणाओं को सिद्ध करके दिखाया है।नायब सैनी ने कहा कि भाजपा ने 10 वर्षों में पूरे प्रदेश में बिना भेदभाव के समान रूप से विकास के कार्य करवाए हैं। नायब सैनी ने कह कि मुझे 56 दिन काम करने का मौका मिला है। इन 56 दिनों में जनहित में अनकों घोषणाएं की और उन्हें धरातल पर उतारा। नायब सैनी ने कहा कि मेरे 56 दिनों के काम से हुड्डा को दर्द हुआ और वो कह रहे हैं कि केवल घोषणाएं की गई है। नायब सैनी ने कहा कि मैने जो कहा है वह पत्थर की लकीर है। नायब सैनी ने कहा कि मेरा 56 दिन का कार्यकाल कांग्रेस के 10 साल के शासन पर भारी है।सीएम नायब सैनी ने कहा कि प्रदेश की बहनों ने जब तीज पर्व पर उन्हें जींद बुलाया और तो उन्होंने हर गृहणी को 500 रूपये में गैस सिलेंडर देने की घोषणा की। बरसात कम होने के कारण किसानों के खर्चे ज्यादा होने के कारण किसानों के खातों में प्रति एकड़ 2000 रुपये डाले। उन्होंने कहा कि किसानों की 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदने की गारंटी दी।नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में हुड्डा ने जनता को 100 गज के प्लॉट का लॉलीपॉप देकर बरगला दिया और चले गए, लेकिन भाजपा सरकार ने सभी पात्र लोगों को कागज भी दिए और कब्जा भी दिया। नायब सैनी ने कहा कि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में नॉन स्टॉप हरियाणा के विकास का संकल्प लिया  है।  कार्यकर्ताओं से आग्रह करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 5 अक्टूबर तक भाजपा का कोई भी कार्यकर्ता घर नहीं बैठेगा और हर कार्यकर्ता एकजुट होकर घर-घर जाकर अपने प्रत्याशी के लिए वोट मांगे और जनता को भाजपा की योजनाओं और उपलब्धियों से अवगत कराएं।पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने कहा सीएम नायब सैनी के बारे में मैं जितना कहूँ उतना कम है। नायब सैनी ने कम समय में ज्यादा उपलब्धियां हासिल की है। नायब सैनी के कार्यों से हरियाणा का जन जन खुश है। जनता ने फिर से भाजपा सरकार लाने और फिर से नायब सैनी को मुख्यमंत्री बनाने का मन बना लिया है। शर्मा ने कहा कि नायब सैनी ने हरियाणा को विकास की और अग्रसर किया है। भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा ने कहा कि सीएम नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा नॉन स्टॉप विकास की पटरी पर चढ़ चुका है। उन्होंने कहा कि एक तरफ विकास को लेकर भाजपा का विजन साफ है, वहीं दूसरी तरफ़ कांग्रेस गुटबाजी में फंसी हुई है। कांग्रेस में मुख्यमंत्री बनने की लड़ाई चल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हरियाणा में किसान उत्थान के लिए नायाब कदम उठाए हैं। 24 फसलों पर एमएसपी दी जा रही है।
Related posts
                    0
                    0
                    votes
                Article Rating
                
                             Subscribe
                            
                        
                                            
                             Login                        
                    
                        0 Comments                    
                                        
                    
                                                                        Oldest
                                                                        
                                
                                                
                                                                            Newest
                                                                                Most Voted
                                                                        
                             Inline Feedbacks                    
                    View all comments
                

