Athrav – Online News Portal
दिल्ली

नई दिल्ली ; शिया वक्फ बोर्ड चेयरमैन का विवादित बयान, बोले- प्रियंका खूबसूरत हैं, राम मंदिर पर फिल्म में हीरोइन बनाता

नई दिल्ली: शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है. रिजवी ने कहा है कि प्रियंका खूबसूरत हैं और उन्हें राजनीति में आने की कोई जरूरत नहीं थी. इतना ही नहीं वसीम रिजवी ने पूरे इंदिरा गांधी परिवार को लेकर भी आपत्तिजनक बात कही है. रिजवी ने कहा कि पूरा इंदिरा गांधी परिवार मुस्लिम है.

वसीम रिजवी ने कहा, ”प्रियंका गांधी खूबसूरत है उनको राजनीति में आने की जरूरत नहीं थी राजनीति में आने से पूर्व राम जन्म भूमि पर बनी पिक्चर में वह जफर खान की बहू का रोल कर सकती थी..” वसीम रिजवी ने अयोध्या विवाद पर फिल्म बनाई है.. और इसी फिल्म का वो जिक्र कर रहे हैं. रिजवी के बयान पर लेकर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है. रिज़वी ने यह भी कहा कि इंदिरा गांधी परिवार मुस्लिम परिवार है, कांग्रेस ने पहले ही राम के वजूद से इनकार किया है. वसीम रिजवी ने कहा कि राम जन्मभूमि पर ही जल्दी मन्दिर का निर्माण होगा जैसे भी हो मंदिर का निर्माण होगा. उन्होंने कहा कि अब जब मंदिर बनेगा तभी रामलला का दर्शन करने आऊंगा. निर्मोही अखाड़ा मध्य स्थता स्थल बदलने की याचिका पर वसीम रिजवी ने कहा कि वार्ता के लिये अयोध्या से सुरक्षित स्थान कोई नहीं है. भगवान राम के जन्म स्थान पर ही समझौते की वार्ता हो रही है तो यह अच्छी बात है.

 

 

Related posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा महान जनता ने असम को हिंसा में झोंकने वालों को नकार दिया है-पढ़े

Ajit Sinha

दिल्ली के मैदानगढ़ी इलाके में एक ही परिवार के तीन लोगों की सनसनीखेज हत्या, लाशों में दो पुरुष और एक महिला शामिल।

Ajit Sinha

BSF जवान की पत्नी की याचिका पर सुनवाई के लिए HC तैयार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x