अजीत सिन्हा की रिपोर्ट नईदिल्ली: कांग्रेसअध्यक्ष श्रीमती सोनिया गाँधी ने कहा – डॉ. चरणदास महंत जी, भूपेश बघेल जी, पी.एल. पुनिया जी, टीएस सिंह देव जी, ताम्रध्वज साहू जी, मोहन मरकम जी, विधायकगण, अतिथिगण, छत्तीसगढ़ के प्यारे भाईयो और बहनों, आज छत्तीसगढ़ के नए विधानसभा भवन का शिलान्यास हो रहा है। मैं सबसे पहले छत्तीसगढ़ के प्रभारी और छत्तीसगढ़ की जनता को इसके लिए ढेर सारी बधाई देना चाहती हूं। छत्तीसगढ़ की विधान सभा का गठन हुए 20 वर्ष हो रहे हैं, लेकिन विधानसभा का नया भवन अब बनेगा.विधायिका हमारे लोकतंत्र का सबसे बड़ा स्तंभ है, सबसे अहम स्तंभ है, संसद और विधानसभाएँ हमारे लोकतंत्र के पवित्र मंदिर हैं.इन्हीं मंदिरों में हमारे संविधान की रक्षा होती है, लेकिन याद रखना होगा कि हमारा संविधान भवनों से नहीं, भावनाओं से बचेगा। इन भवनों में दूषित और गलत भावनाओं के प्रवेश को रोकना होगा, तभी हमारा संविधान बचेगा। हमने पिछले 7 दशकों में एक बड़ी दूरी तय की है। कई चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना किया है और कई बड़ी समस्याओं से छुटकारा पाया है, लेकिन हम अपने पुर्वजों के सपनों से अभी भी बहुत दूर हैं। आजादी की लड़ाई के दौरान जो प्रण हमने किया था, उसे पूरा करने के लिए अभी भी बहुत कुछ किया जाना बाकी है पिछले कुछ समय से हमारे देश को पटरी से उतारने की कोशिश की जा रही है। हमारे लोकतंत्र के सामने नई चुनौतियाँ खड़ी हुई हैं। आज देश दो रास्ते पर खड़ा है – जनता को एक दूसरे से लड़ा कर राज करने वाली गरीब विरोधी, देश विरोधी ताक़तें देश में नफरत और हिंसा का जहर घोल रही हैं। अच्छी सोच पर गलत सोच हावी होती जा रही है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता खतरे में है। लोकताँत्रिक संस्थाएँ ध्वस्त की जा रही हैं और लोकशाही पर तानाशाही का प्रभाव बढ़ रहा है। ...
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट नई दिल्ली: पुलिस कमिश्नर एस.एन श्रीवास्तव ने आज क्राइम और कोविद-19 समीक्षा बैठक की, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से और द्वारका जिले के...