फरीदाबाद:जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में गोल्डन जुबली एलुमनी मीट ‘संगम-2026’ का आयोजन 12 फरवरी को
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट फरीदाबाद:जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के एलुमनी अफेयर्स सेल द्वारा ‘गोल्डन जुबली एलुमनी मीट’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसका शीर्षक ‘संगम-2026’ है। यह पुनर्मिलन समारोह 12 फरवरी 2026 को विश्वविद्यालय परिसर में होगा कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए प्रो. मुनीश वशिष्ठ (डीन, इंस्टीट्यूशन) और प्रो. संजीव गोयल (डीन, एलुमनाई अफेयर्स) ने बताया कि यह आयोजन पूर्ववर्ती वाईएमसीए इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग के 1972-76 बैच के 50 वर्ष पूरे होने का अवसर है। इस बैच में कुल 113 छात्र थे. इस बैच के सदस्य अब 70 वर्ष से अधिक आयु के है और इनमें से लगभग 70-80 प्रतिशत ने उद्यमिता और व्यवसाय के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। इस बैच के 15 सदस्य अब दुनिया में नहीं है। इस बैच के कई सदस्यों ने ऐसे सफल उद्यम स्थापित किए हैं,जिन्होंने भारत की औद्योगिक एवं आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इनमें प्रमुख कंपनियों के नाम हैं— भारती एंटरप्राइजेज, फुजी जेमको प्रा. लि., हिंद हाइड्रॉलिक्स, वेलोसिटी ट्रांसमिशन्स,रचिटेक, हैप्पी फोर्जिंग,कैरी मोर,बीजी2 इंडिया।ये सफलताएँ संस्थान में निहित उद्यमी भावना, तकनीकी उत्कृष्टता और अटूट दृढ़ता का जीवंत प्रमाण हैं। ‘संगम-2026’ कार्यक्रम में बैच के प्रतिष्ठित पूर्व छात्र राकेश भारती मित्तल, उपाध्यक्ष, भारती एंटरप्राइजेज सहित विभिन्न क्षेत्रों के अन्य वरिष्ठ कॉर्पोरेट लीडर्स और पूर्व छात्र उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय...

