Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

“माँ मुझे बचा लो… नहीं तो मैं मर जाऊँगी…एक छात्रा को उसके ही ऑनलाइन दोस्त ने 3 दिनों तक हैवानियत भरी यातनाएं दीं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
हरियाणा के गुरुग्राम से इंसानियत को झकझोर देने वाली एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है…जहाँ त्रिपुरा से सपने लेकर पढ़ाई करने आई एक छात्रा को उसके ही ऑनलाइन दोस्त ने 3 दिनों तक हैवानियत भरी यातनाएं दीं।बताया जा रहा है कि पीड़ित छात्रा गुरुग्राम में बीएससी बायोटेक सेकेंड ईयर की पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान उसकी दोस्ती दिल्ली के एक युवक से ऑनलाइन हुई। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे यह दोस्ती गहरी होती चली गई।
लेकिन इस दोस्ती के पीछे युवक की नीयत कुछ और ही थी। आरोप है कि युवक ने छात्रा को अपने पास बुलाकर उसे बंधक बना लिया और तीन दिनों तक उसके साथ बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं। पीड़िता ने किसी तरह अपनी माँ को फोन कर आपबीती सुनाई और कहा-“माँ मुझे बचा लो… नहीं तो मैं मर जाऊँगी…”बेटी की चीख सुनकर माँ ने तुरंत त्रिपुरा से हरियाणा पुलिस को गुरुग्राम स्थित पीजी का पता दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और गंभीर हालत में छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया।

पहले उसे गुरुग्राम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहाँ से हालत नाजुक होने के चलते उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया। फिलहाल छात्रा आईसीयू में ज़िंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है। हरियाणा पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच जारी है। वहीं, पीड़िता की माँ ने देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपी को सख्त से सख्त सज़ा देने की मांग की है।  “मेरी बेटी पढ़ने के लिए त्रिपुरा से गुरुग्राम आई थी… उसने सपने देखे थे अपने भविष्य के लिए… लेकिन उसके साथ जो हुआ उसने हमारी जिंदगी तबाह कर दी है… मैं सरकार से हाथ जोड़कर विनती करती हूँ कि मेरी बेटी को न्याय मिले और आरोपी को कड़ी सजा दी जाए…

Related posts

अपने ही रूममेट को योजनाबद्ध तरीके से लूटने की वारदात को अंजाम देने के वाले मास्टरमाइंड रूममेट सहित 4 आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

24 लोगों से 50 लाख ठगने का आरोप में मैसर्स गंगा एसोसिएट्स के एक स्टाफ को दिल्ली पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

9 महीने से जारी किसानों का शांतिपूर्ण आंदोलन, 600 किसान दे चुके है शहादत- डॉ. सारिका वर्मा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x