Athrav – Online News Portal
गुडगाँव स्वास्थ्य

डीएचबीवीएन मेडिकल ऑफिसर का तबादला, डॉ. सौरभ दहिया का गुरुग्राम में स्थानांतरण


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह के निर्देशानुसार दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के मेडिकल ऑफिसर डॉ. सौरभ दहिया का तबादला कर दिया गया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से डीएचबीवीएन सिटी हेल्थ सेंटर, हिसार से डीएचबीवीएन हेल्थ सेंटर, गुरुग्राम में स्थानांतरित किया गया है।

निगम प्रवक्ता संजय चुघ ने बताया कि अधीक्षण अभियंता प्रशासन द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार यह स्थानांतरण सार्वजनिक हित में रिक्त पद पर किया गया है। आदेश में कहा गया है कि संबंधित अधिकारी को वर्तमान पद से कार्यमुक्त माना जाएगा तथा नए स्थान पर जॉइनिंग के बाद ही उनका वेतन जारी किया जाएगा। साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि पदभार छोड़ने एवं ग्रहण करने की रिपोर्ट संबंधित अधिकारी द्वारा स्वयं इंट्रा हरियाणा पोर्टल पर अपलोड की जाएगी।

आदेश के तहत मेडिकल ऑफिसर डॉ. सौरभ दहिया ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। वे नियमित रूप से डीएचबीवीएन हेल्थ सेंटर, गुरुग्राम की महरौली रोड स्थित डिस्पेंसरी पर निर्धारित समय सारणी अनुसार अपनी सेवाएं देंगे।

Related posts

गाड़ी की नंबर प्लेट से नंबर हटा कर नम्बर की जगह आगे BLACKLISTED तथा पीछे YADAV लिखवाया हुए था-छात्र पकड़ा गया।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: गुरुग्राम और नूंह में 10 हजार एकड़ क्षेत्र में स्थापित होगा विश्व का सबसे बड़ा सफारी पार्क- सीएम

Ajit Sinha

कोरोना को रोकने हेतु 10 निगमों के आयुक्तों के साथ-साथ पालिकाओं में 18 ताल मेल अधिकारी नियुक्त किए हैं; अनिल विज

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x