Athrav – Online News Portal
उत्तर प्रदेश

मथुरा:शौर्य दिवस पर बृज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया वृक्षारोपण

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
मथुरा:आज बृज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति  द्वारा मोक्ष धाम स्थित तुलसी वन पर शौर्य दिवस के उपलक्ष  पर वृक्षारोपण किया गया  वृक्षारोपण में उपस्थित हुए समिति के संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने बताया जंगल ही थे जो जलवायु परिवर्तन के कुप्रभावों को कम करने की क्षमता रखते हैं,जिसके लिए वृक्षारोपण अभियान जारी रहना जरुरी है। इसी से जलवायु में सुधार संभव है।

पेड़-पौधे प्रकाश संश्लेषण के माध्यम से कार्बन-डाई आक्साइड को कम कर ऑक्सीजन देने में महती भूमिका में हैं। यह प्रक्रिया प्रकृति में संतुलन बनाए रखती है। युवा अध्यक्ष अर्जुन पंडित उर्फ़ निकुन्ज ने कहा हमारी समिति ने प्रण लिया है  एक साल में 10000 वृक्ष का जो हम हर महीने वृक्षारोपण करके पुर्ण कर रहे हैं वृक्षारोपण में उपस्थित हुए ब्रज यातायात के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित, युवा महानगरअध्यक्ष अर्जुन पंडित,मुख्य महासचिव विनोद पाण्डेय   ,प्रदेश मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा, कुलदीप शास्त्री, अंजू अग्रवाल, चंद्रकांत पांडे, सुरेश चंद गुप्ता,सौरभ शर्मा, अंकित शर्मा शुभम गोयल, शशांक शर्मा, अनिल नायक  कुमारी श्रेया दीक्षित शिवम दिक्षित मुख्य रूप से शामिल रहे l        

Related posts

लखनऊ :यूपी की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, चौंकाने वाले होंगे नतीजे: गुलाम नबी आजाद

Ajit Sinha

स्ट्रीट स्कूल के बच्चों के साथ देर रात्रि में पत्रकार व युवा जिलाध्यक्ष मथुरा ने अपना जन्मदिन मनाया   

Ajit Sinha

जेवर एयरपोर्ट इकोनॉमी में एक लाख करोड़ की वृद्धि करने वाला है: सीएम योगी

Ajit Sinha
error: Content is protected !!