Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक वीडियो

तिगांव विधानसभा क्षेत्र भाजपा प्रत्याशी राजेश नागर को विधायक आप बना दो, बड़ा नेता बनाना उनका काम हैं, अमित शाह, देखिए वीडियो   

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष एंव केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज सेक्टर -31 स्थित दशहरा मैदान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि तिगांव विधान सभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राजेश नागर को आगामी 21 अक्टूबर को भारी मतों से जीता कर विधायक बना दो, फिर मेरा काम हैं राजेश नागर को बड़ा नेता बनाने का। अमित शाह जी ने क्या कहा, आप स्वंय सुनिए इस वीडियो में। 



केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कांग्रेस सरकार में मौन बाबा की भूमिका निभा रहे थे, उनके शासन काल में पाकिस्तान के द्वारा भेजे गए आतंकवादी मेरे जवानों का सिर काट कर ले जाते थे और उनके मुंह से एक शब्द नहीं निकलता था और वह बिल्कुल मौन रहते थे, आज नरेंद्र मोदी ने जब से देश के प्रधानमंत्री बने हैं, तभी से पकिस्तान और उनके आतंकवादियों को मुहं तौर जबाव दे रहे हैं। इसके अलावा कश्मीर से धारा 370 हटाने के मुद्दे पर भी कांग्रेस पार्टी पर भी जमकर बरसे। उन्होनें कहा कि तिगांव विधान सभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राजेश नागर को विधायक बना दो, उसे बड़ा नेता बनाना उनका काम हैं।   
  

Related posts

दिल्ली के शराब घोटाले में सुप्रीम कोर्ट ने मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल को दिया करारा झटका-बीजेपी

Ajit Sinha

खरगे बोले- भारत-अमेरिका ट्रेड डील से भारतीय किसान बर्बाद हो जाएंगे, ट्रंप के सामने घुटने टेक रहे मोदी

Ajit Sinha

सड़क सुरक्षा विषय पर आयोजित होने वाली दूसरे चरण की खंड स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में

Ajit Sinha
error: Content is protected !!