Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

एनसीआर के मोबाइल चोर पर कडा प्रहार 8 करोड़ के 821 चोरी के मोबाइल फोन बरामद, अंतरराज्यीय गिरोह के 6 सदस्य अरेस्ट।



अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के थाना फेस-2 पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 6 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है और 2 बाल अपचारियों को संरक्षण में लिया है। इनके कब्जे से विभिन्न कंपनियों के 821 चोरी के मोबाइल फोन बरामद हुए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 6 से 8 करोड़ रुपये आंकी जा रही है।
पुलिस की गिरफ्त में खडे श्याम राय और रोहित सैनी 12वीं पास हैं, जबकि गोविन्दा, प्रदीप, भरतीया महतो और शेखर अनपढ़ हैं। साथ ही पकड़े गए दोनों बाल अपचारी भी अनपढ़ हैं। डीसीपी नोएडा सेंट्रल शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि थाना फेस-2 पुलिस को उस वक्त एक बड़ी सफलता मिली जब ग्राम ककराला के पास चेकिंग के दौरान एक अंतरराज्यीय मोबाइल चोर गिरोह के 6 सदस्यों को दबोच लिया गया।

पुलिस ने इनके साथ 2 बाल अपचारियों को भी हिरासत में लिया है। इनके पास से पुलिस ने विभिन्न कंपनियों के 821 कीमती मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बाजार में इनकी अनुमानित कीमत 6 से 8 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है।डीसीपी नोएडा सेंट्रल ने बताया कि पूछताछ  में पता चला कि यह गैंग विशेष रूप से सर्दियों के मौसम में सक्रिय होता था। इनका निशाना भीड़भाड़ वाले बाजार और साप्ताहिक मंडियां होती थी, इस गिरोह के कुछ सदस्य ग्राहकों का ध्यान भटकाते थे और मौका मिलते ही फोन उड़ा लेते थे, फोन चोरी होते ही उसे तुरंत दूसरे साथी को पास कर दिया जाता था, ताकि पकड़े जाने पर कुछ न मिले। बाद में इन फोन को ट्रेन के जरिए झारखंड और बिहार ले जाकर सस्ते दामों पर बेच दिया जाता था।

 इनके पास से पुलिस ने विभिन्न कंपनियों के 821 कीमती मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बाजार में इनकी अनुमानित कीमत 6 से 8 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने इस बड़ी रिकवरी के लिए पुलिस टीम को 25,000 रुपये के पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है।

Related posts

फॉरनर्स को टारगेट बनाकर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफ़ाश, मास्टर माइंड, नागालैंड की 2 युवती समेत, 10 अरेस्ट।

Ajit Sinha

ईस्टर्न पेरीफेरल रोड पर यात्रियों से भरी बस और ट्रक के बीच हुई भिड़ंत, एक की मौत 28 घायल-वीडियो देखें

Ajit Sinha

डकैती करने वाले 6 आरोपित गिरफ्तार, कब्जा से लूटा गया सामान व वारदात में इस्तेमाल की गई पिकअप गाड़ी बरामद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x