Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली हरियाणा

नौकरानी ने पति के साथ मिलकर किया एनआरआई का मर्डर, नाले में फेंकी लाश

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
हरियाणा: दिल्ली में रहने वाले एक एनआरआई शख्स की लाश हरियाणा के सोनीपत जिले में मिली है. हत्या के बाद लाश को नाले में फेंक दिया गया था. सोनीपत पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है.शख्स का नाम राजेंद्र है. राजेंद्र जनवरी के महीने में लंदन से दिल्ली आया था लेकिन देशव्यापी कोरोना संकट के बीच लागू किए गए लॉकडाउन के चलते वह लंदन नहीं जा सका. 22 जून को एनआरआई पहाड़गंज के अपने घर से नौकरानी के साथ सोनीपत गया था.

एनआरआई की नौकरानी पर आरोप है कि उसने अपने पति के साथ मिलकर पहले शख्स की हत्या की फिर लाश को नाले में फेंक दिया. पुलिस नौकरी की तलाश में जुटी है.सोनीपत पुलिस को 24 जून को नाले में शख्स की लाश मिली थी. हत्या के बाद हाथ-पैर बांधकर नाले में शव को फेंक दिया गया था. दिल्ली के पहाड़गंज थाने की पुलिस को परिवार ने गुमशुदगी की शिकायत दी थी.पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू की थी. सोनीपत पुलिस की लापरवाही इस मामले में सामने आई है. पुलिस ने बिना जिपनेट पर जानकारी अपडेट किए शख्स का अंतिम संस्कार कर दिया है.

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग:जनता की सुरक्षा सर्वोपरि, लापरवाही बर्दाश्त नहीं – मुख्यमंत्री

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: एसवाईएल पर हरियाणा के हक में स्टैंड नहीं ले रही बीजेपी- हुड्डा

Ajit Sinha

पहले कार में मारी टक्कर, विरोध करने पर बोनट पर घसीटा, वीडियो वायरल, आरोपित अरेस्ट , कार जब्त

Ajit Sinha
error: Content is protected !!