Athrav – Online News Portal
हरियाणा

महेंद्रगढ़ : न्यायालय महेंद्रगढ़ में 10 फरवरी को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत: जज पूनम कंवर

विनीत पंसारी की रिपोर्ट 

महेंद्रगढ़: हरियाणा विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशानुसार उपमंडल विधिक सेवाएं समिति महेंद्रगढ़ द्वारा न्यायालय महेंद्रगढ़ में 10 फरवरी को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जज धर्म पाल की अध्यक्षता में किया जाएगा जिसमें प्रस्तुत किए गए सभी प्रकार के मामलों का मौके पर ही द्विपक्षीय सहमति एवं आपसी भाईचारे से निपटारा करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
उक्त जानकारी देते हुए सीनियर डिविजनल जज एवं उपमंडल विधिक सेवाएं समिति की चेयरपर्सन पूनम कंवर ने बताया कि आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में वाहन दुर्घटना मुआवजा केस से संबंधित मामले, मजदूरी विवाद, दीवानी मामले जैसे कि बैंक ऋण, राजस्व, नौकरी से संबंधित मामले, बच्चों व पत्नी के लिए भरण पोषण आदि से संबंधित लंबित विवाद, राजीनामा योग्य फौजदार मामले, वैवाहिक मामले, जमीन अधिग्रहण मुआवजा से संबंधित मामले,बाढ़ पीडि़त, बिजली, पानी बिल से संबंधित मामले, चैक बाऊंस मामलों सहित सभी प्रकार के प्रस्तुत मामलों का निपटारा किया जाएगा। उन्होंने विभिन्न प्रकार के मामलों से जुड़े अधिवक्ताओं एवं लोगों से कहा कि वे 10 फरवरी को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने मामलों को प्रस्तुत करवा कर निपटारा करवाने में सहयोग करें तथा इस सुनहरी अवसर का लाभ उठाएं।

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: एक महिला पुलिस अधिकारी सहित तीन अधिकारियों को केंद्रीय गृहमंत्री पदक-2020 से सम्मानित किया गया है।

Ajit Sinha

महिला सुपरवाइजर 2000 व हरियाणा शुगर मिल्स के मुख्य रसायनविद 2,50,000/- रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए।

Ajit Sinha

डीजीपी शत्रुजीत कपूर की अध्यक्षता में पंचकूला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों तथा थाना प्रभारियों के साथ बैठक आयोजित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x