Athrav – Online News Portal
Uncategorized

महेंद्रगढ़ : समाज में फ़ैल रही कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराई को सभी वर्ग को मिलकर समाप्त करना

विनीत पंसारी की रिपोर्ट 
महेंद्रगढ़, बीएमडी क्लब के सदस्यों ने नवजात बेटी के कुआँ पूजन के अवसर पर  गांव बलायचा में जाकर किया नवजात कन्या की माँ को सम्मानित | बेटे   और बेटियों के बीच भेदभाव को खत्म करने से ही कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराई को जड़ से समाप्त किया जा सकता हैं |

लोगो द्वारा बेटियों के जन्म पर खुशियां मनाने की पहल बहुत ही सराहनीय कदम हैं उक्त शब्द रविवार देर शाम गांव बलायचा में लक्ष्मी देवी धर्मपत्नी धर्मवीर की  बेटी के जन्मोत्सव पर कुआँ पूजन के अवसर पर सामाजिक संस्था बीएमडी क्लब के सदस्य बबलू झुकिया ने कहे। बीएमडी क्लब के सदस्य कर्मपाल ने कन्या की मां को सम्मान्नित करने उपरान्त लोगों से बेटियों को बचाने की अपील करते हुए कहा कि बेटियाँ समाज का गौरव होती है ।बेटियों के जन्म के साथ-साथ उनकी नैतिक शिक्षा भी बहुत जरुरी है ।

आज बेटियाँ खेल ,शिक्षा,स्वास्थ्य  आदि  के क्षेत्र में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं उन्हें  किसी  भी क्षेत्र  कम नहीं आंकना चाहिए और उसका सदा सम्मान करना चाहिए |आजकल समाज में बदलाव आ रहा है| बेटियां हर क्षेत्र में देश-प्रदेश का मान-सम्मान बढ़ा रही हैं। युवाओं के सकारत्मक प्रयास से ही समाज में जागरूकता लाई जा सकती हैं | समाज में फ़ैल रही कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराई को सभी वर्ग को मिलकर समाप्त करना चाहिए। नवजात बेटी के दादा जगदीश ने बताया की 11 सितम्बर को हमारे घर में बेटी का जन्म हुआ था | बेटी के जन्म पर पुरे परिवार ने खुशियां मनाते  हुए बेटी का नाम रितिका रखा | समाज के हर तबके से भी अपील हैं की उन्हें भी ऐसे अभियानों को सफल बनाने के लिए सहयोग करना चाहिए | इस अवसर पर नवजात कन्या की दादी सतोष देवी,चाचा रोहताश यादव,चाची सविता देवी ,बुआ सुमन व सविता ,फूफा रणसिहं व राजेन्द्र ,नाना व नानी दलीप सिंह व कमला देवी,कर्मवीर,रणबीर,राहुल ,सदीप सहित अन्य लोग मौजूद थे |

Related posts

बरकरार रहे पंच धातुओं की चमक

Ajit Sinha

Don’t wish to offer myself on a platter to Hollywood: Kangana Ranaut

Ajit Sinha

महेंद्रगढ़ : नवजात बेटी के जनमोत्स्व पर कुआँ पूजन के दौरान किया नवजात बेटी के माता-पिता को सम्मानित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x