Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ पंजाब राजनीतिक हरियाणा

पंजाब की आप सरकार का ईमानदारी का नकाब उतर चुका : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार का ईमानदारी का नकाब अब उतर चुका है और वहां की जनता उनकी वायदा खिलाफी व भ्रष्टाचार से त्रस्त है। मुख्यमंत्री सोमवार को हिसार में आयोजित कृषि मेले के शुभारंभ के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पंजाब की जनता हरियाणा में विकास के माहौल और कल्याणकारी योजनाओं का उदाहरण दे रही है, क्योंकि राज्य सरकार ने किसानों, व्यापारियों, महिलाओं और युवाओं के हित में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की नीतियों का लाभ सीधे आमजन तक पहुंच रहा है, जिससे प्रदेश निरंतर विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने बताया कि हाल ही में हरियाणा सरकार ने व्यापारियों को राहत देने के लिए महत्वपूर्ण नीति लागू की है, जिससे अनावश्यक मुकदमेबाजी में कमी आई है और व्यापारिक माहौल बेहतर हुआ है।सैनी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार जनता के कल्याण के लिए पूरी तरह समर्पित है और इसी का परिणाम है कि हरियाणा आज तेज गति से प्रगति कर रहा है। फसल खरीद प्रक्रिया के दौरान रजिस्ट्रेशन के नए नियमों को लेकर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार ने अधिकारियों को प्रक्रिया को सरल बनाने के निर्देश दे दिए हैं, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Related posts

कांग्रेस महासचिव और वायनाड सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा ने वायनाड के कलपेटा में कलेक्ट्रेट में DISHA बैठक में भाग लिया।

Ajit Sinha

हर घर में प्रति माह 200 यूनिट मुफ्त बिजली देंगे, और कई महत्वपूर्ण घोषणा की- मल्लिकार्जुन खड़गे।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: 8 अक्टूबर को पूर्ण बहुमत से बन रही है भाजपा सरकार : नायब सैनी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x