Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

खरगे बोले- भाजपा सत्ता में आई तो संविधान और लोकतंत्र को खत्म कर देगी, आगे चुनाव नहीं होंगे

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि अगर भाजपा दोबारा गलती से सत्ता में आ गई तो देश से संविधान और लोकतंत्र को खत्म कर देगी, आगे चुनाव नहीं होंगे। महाराष्ट्र के नागपुर में लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार विकास ठाकरे के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि कांग्रेस की लड़ाई मनुवादी विचारधारा के खिलाफ है। बाबा साहेब डॉ. भीम राम अंबेडकर जी कहते थे कि शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो। इस मंत्र को केवल भारतीय संविधान आगे ले जा सकता है। इस संविधान को बचाने की लड़ाई कांग्रेस लड़ रही है। कांग्रेस की लड़ाई मोदी, भाजपा से नहीं है बल्कि इस देश के संविधान को बचाने और लोकतंत्र को कायम रखने के लिए है। कांग्रेस चाहती है कि सभी को समान अवसर मिले और सभी एकजुट रहें।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस देश की आजादी के लिए लड़ी, बलिदान दिए। वहीं दूसरी तरफ आरएसएस ने आजादी की लड़ाई में हिस्सा नहीं लिया। आरएसएस के लोग अंग्रेजों के यहां नौकरी करते थे। आरएसएस कार्यालय में बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर  की फोटो तक नहीं लगती थी, यहां तक कि तिरंगा झंडा भी नहीं लगाया जाता था।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर झूठे वादे करने का आरोप लगाते हुए खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर वर्ष दो करोड़ नौकरियां देने, काला धन वापस लाकर 15-15 लाख देने, किसानों की आमदनी दोगुनी करने जैसे वादे किए थे। प्रधानमंत्री मोदी ने कोई भी वादा पूरा नहीं किया। पीएम मोदी झूठ बोलते हैं। मोदी ने अपनी कोई गारंटी पूरी नहीं की, सिर्फ अपने जुमलों से जनता को धोखा देते रहे। लेकिन अब जनता जागरूक हो चुकी है और इस अन्याय को हराने की ठान चुकी है। वो आने वाले चुनाव में इस जुमलेबाज सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी।कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद का शिलान्यास देश के तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से नहीं कराया। संसद के उद्घाटन के समय भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नहीं बुलाया गया। राम मंदिर के उद्घाटन के समय भी द्रौपदी मुर्मू जी को नहीं बुलाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपतियों, आदिवासियों और दलितों का अपमान किया। खरगे ने इस दौरान कांग्रेस घोषणा पत्र में किए गए वादों को दोहराया और कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर सभी वादे पूरे किए जाएंगे।  उन्होंने जनता से कांग्रेस उम्मीदवार को भारी मतों से जिताकर इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने का आह्वान किया।इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले, बाला साहेब थोराट, माणिकराव ठाकरे,चंद्रकांत हंडोरे समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे

Related posts

दिल्ली के पुलिसकर्मियों ने कोविड-19 मरीजों को प्लाज्मा दान कर 350 से अधिक लोगों की जान बचाई।

Ajit Sinha

शिक्षा मंत्री आतिशी ने छह सरकारी स्कूल भवनों का फंड जारी करने में हो रही देरी पर मुख्य सचिव को लगाई फटकार

Ajit Sinha

एचडीएफसी बैंक में फर्जी दस्ताबेज और तस्बीरों के जरिए कई खाते खोल कर बैंक को करोड़ों का चुना लगाने के 3 आरोपित अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x