Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

कविता मंगला बनी श्री वैश्य अग्रवाल सभा पलवल महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पलवल: समाजसेवी श्रीमती कविता मंगला को श्री वैश्य अग्रवाल सभा पलवल महिला प्रकोष्ठ  का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा श्री वैश्य अग्रवाल सभा की सेठ चुन्नी लाल की धर्मशाला में आयोजित कार्यकारिणी की एक विशेष बैठक में की गई। श्रीमती कविता मंगला आर्य समाज पलवल के पूर्व अध्यक्ष समाजसेवी यशपाल मंगला की पत्नी है।

कविता मंगला ने अपनी नियुक्ति पर श्री वैश्य अग्रवाल सभा के सभी कार्यकारिणी के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा है की जो विश्वास उन पर सभा ने किया है उस पर खरी उतरेंगी तथा भारी संख्या में महिलाओं को जोड़कर महिला प्रकोष्ठ को मजबूत करेंगी और महिलाओं के स्वाबलंबन के लिए ज्यादा से ज्यादा कार्य करेंगी।

Related posts

फरीदाबाद: कांग्रेस सरकार आने पर फॉरेस्ट के नाम पर एक भी मकान का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा : विजय प्रताप

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: हरियाणा के पर्यटन को दुनिया के मानचित्र पर लाया जाएगा: गजेंद्र सिंह शेखावत

Ajit Sinha

फरीदाबाद: 75 दिवसीय मेगा इवेंट – जूही बब्बर के नाटक “विद लव आपकी सैयारा” का मंचन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x