Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद की जेसीबी कंपनी ने 1000 स्टाफों को दिखाया बाहार का रास्ता: देखें वायरल वीडियो 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: जेसीबी इंडिया लिमिटेड ने आज सुबह के वक़्त अपने कंपनी के लगभग 1000 स्टाफों को बाहर का रास्ता दिखा दिया हैं। इससे उन स्टाफों के परिवारों पर रोजी रोटी का संकट गहरा गया हैं। आज इन स्टाफों ने कागत में लिख कर कंपनी के बाहर सड़क पर अपने दर्द को बया किया हैं। इस खबर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा हैं। इस विकट स्थिति में 1000 परिवार के ऊपर रोजी रोटी का संकट गहराना बहुत बड़ी चिंता का बिषय हैं। पहले ही शहर के लोग लॉकडाउन होने की वजह परेशान हैं किसी का कोई काम धंधा चल नहीं रहा हैं।


जो कार्य शुरू किया गया हैं, अभी तो वहीँ काम-धंधा  रफ़्तार नहीं पकड़ सका हैं। इससे पहले फरीदाबाद के हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण में पिछले 5 -6 सालों लगभग 35 लड़के कॉन्टेक्ट बेस पर  नौकरी कर रहे थे। वह  लोग  भी हुड्डा विभाग के एक तानाशाह अधिकारी की भेंट चढ़ गए। वह लोग पिछले 6 महीने से बिना नौकरी के अपने घरों पर बैठे हैं। उसकी सूंघ लेने वाला कोई नहीं हैं ,यह लोग तो सरकारी काम निपटा रहे थे। इन 1000 लोगों की प्राइवेट नौकरी थी। इसमें भला हरियाणा सरकार का शायद ही इंटरेस्ट लें। क्यूंकि 1000 लोगों की नौकरी जाना कंपनी का एक दिन का सोच नहीं हो सकता हैं। इसके लिए जेसीबी कंपनी ने लम्बें समय से इसकी तैयारी कर रहा होगा। इसकी भनक तो सरकार को होनी चाहिए थी। 

Related posts

फरीदाबाद : पर्वतीया कालोनी के चाचा चौक से एचडीएफसी बैंक के एटीएम को उखाड़ कर ले जाते सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद,12 लाख थे ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रुप सी व डी की नौकरियों के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई : यशपाल

Ajit Sinha

फरीदाबाद: अधिकार रैली में अधिकारियों पर बरसे विधायक राजेश नागर

Ajit Sinha
error: Content is protected !!