Athrav – Online News Portal
हरियाणा

धुंध- कोहरे के मौसम के मद्देनज़र सोनीपत पुलिस ने एडवाइजरी जारी की,ओवर-स्पीड वाहनों के विरुद्ध की जाएगी सख्त कार्रवाई।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
सोनीपत:धुंध एवं कम दृश्यता के कारण सड़क दुर्घटनाओं की संभावनाओं को देखते हुए सोनीपत ट्रैफिक पुलिस द्वारा जिला क्षेत्र में संचालित समस्त वाहन चालकों हेतु यह ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की जाती है। पुलिस उपायुक्त ट्रैफिक, सोनीपत नरेंद्र कादयान के निर्देशानुसार ट्रैफिक पुलिस गठित टीमों को प्रमुख मार्गों, राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों सहित संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी, पेट्रोलिंग एवं नाका जांच के आदेश जारी किए गए हैं।

पुलिस उपायुक्त ट्रैफिक द्वारा स्पष्ट किया गया है कि—
ओवर-स्पीड, ओवरलोड तथा ओवर-साइज वाहनों का संचालन न करेंl
नियमों के उल्लंघन की स्थिति में चालान सहित कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.
हाई-बीम का प्रयोग न करते हुए लो-बीम व फॉग लाइट का प्रयोग किया जाए.
वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप, इंडिकेटर एवं ब्रेक लाइट को सुचारू रूप से प्रयोग अनिवार्य है.
वाहन चालकों को सुरक्षित दूरी बनाकर नियंत्रित गति से वाहन चलाने के निर्देश दिए गए हैं.
उन्होंने कहा कि कोहरे की स्थिति में लापरवाही पूर्वक वाहन संचालन न केवल स्वयं के लिए बल्कि अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए भी गंभीर खतरा उत्पन्न करता है। अतः सभी वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन किए जाने की अपेक्षा की जाती है।
सोनीपत पुलिस द्वारा आमजन से अपील—
अनावश्यक यात्रा करने से परहेज़ करें.
मौसम की स्थिति के अनुरूप ही यात्रा की योजना बनाएं.
आपात स्थिति में डायल 112 पर सूचित करें.
सोनीपत पुलिस सड़क सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है तथा सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Related posts

मुआवजा देने की बजाए बीजेपी-जेजेपी ने किसानों को छोड़ा पोर्टल भरोसे- हुड्डा

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: राजनैतिक उथल पुथल के बीच एक बार फिर हरियाणा का मंत्रीमंडल विस्तार टल गया है ।

Ajit Sinha

38वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बतौर मेजबान दोपहर भोज के आयोजन में की शिरकत

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x