Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

सेक्टर -31 के डीएलएफ इलाके में पानी के टैंकर ने एक मासूम बच्चे को कुचला, मौत, चालक फरार, टेंकर को कब्जे में लिया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: थाना सेक्टर -31 के डीएलएफ इलाके में एक पानी के टैंकर ने एक मासूम बच्चे को रोंद दिया जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही गई। घटना आज सांय तक़रीबन 4 से 5 बजे के बीच की हैं। घटना के बाद टैंकर चालक पानी का टेंकर मौके पर ही छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम करने हेतु जिले के नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। इस केस की कार्रवाई सेक्टर -31 थाने की पुलिस कर रही हैं। 
पुलिस के मुताबिक आज डीएलएफ इलाके के राजीव कालोनी जोकि भीड़ भाड़ वाला इलाका हैं,में एक 12 -13 साल का लड़का  मौजूद था को एक पानी के टैंकर ने कुचल दिया, की मौके पर ही मौत हो गई और मौके से ड्राईवर ने अपना टैंकर छोड़ कर फरार हो गया। इसके बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया और सूचना मिलने के बाद  सेक्टर -31 थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और टैंकर को अपने कब्जे में लेकर थाने में ले आई और बच्चे के शव को अपने कब्जे में लेकर जिले के नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। मरने वाले बच्चे का नाम चन्दन उर्फ़ सुमित,निवासी राजीव कॉलोनी ,डीएलएफ एरिया, सेक्टर 32/33 है. पुलिस की माने तो रविवार को बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बीच बाकि की कार्रवाई की जा रही हैं।  

Related posts

फरीदाबाद: लेक्मे कंपनी के नकली कॉस्मेटिक प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी का भंडा फोड़, 50 लाख का सामान बरामद, दो अरेस्ट ।

Ajit Sinha

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा ग्रीन फील्ड, फरीदाबाद में कीर्तन समागम आयोजित, पार्षद वीरेंद्र भड़ाना, पत्रकार अजीत सिन्हा हुए सम्मानित।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ईएसआईसी के उप निदेशक (प्रशासन) के खिलाफ एफआईआर दर्ज: जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह

Ajit Sinha
error: Content is protected !!