Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद के नीमका जेल में एक कैदी अब्दुल रहमान की दूसरे कैदी अरुण ने पत्थर से मार मार कर सनसनीखेज हत्या कर दी।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: बीती रात नीमका जेल में एक कैदी की नकुली पत्थर से मार मार कर सनसनीखेज हत्या कर दी, मरने वाले कैदी का नाम अब्दुल रहमान है। सनसनीखेज हत्या की खबर मिलते ही थाना सदर बल्लभगढ़ की पुलिस टीम मौके पर पहुँच गई , साथ में पुलिस के आल्हा अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और अपनी जांच की कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक अब्दुल रहमान धौज इलाके में बम से संबंधित आपराधिक मामले में बंद था। अब्दुल रहमान को मारने वाले आरोपित कैदी का नाम अरुण चौधरी है , जो जम्मू एवं कश्मीर में एक सनसनीखेज हत्या के मामले में बंद है। इसकी अब्दुल रहमान के साथ बीती रात लगभग ढाई बजे आरोपित कैदी अरुण चौधरी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी झगड़े के दौरान आरोपित कैदी अरुण चौधरी ने उसकी नकुले पत्थर से मार -मार कर सनसनीखेज हत्या कर दी। इस संबंध में संबंधित थाने की पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है। .

Related posts

फरीदाबाद: एनआईटी डीसीपी डा. अर्पित जैन ने तुरंत प्रभाव से 38 पुलिस कर्मियों को इधर से उधर किए हैं-लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

करोड़ों की लूट का सनसनीखेज खुलासा, कारोबारी के कर्मचारी ने अपने रिश्तेदार के साथ मिल कर रची थी झूठी लूट की साजिश।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: शीत लहर से पशुओं के बचाव के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x