Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी फरीदाबाद

सोशल वर्क के विद्यार्थियों के लिए रोजगार की अपार संभावनाएं: सुधाकर उपाध्याय


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: जे.सी. बोस विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के संचार और मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग ने ‘परिवर्तन की शक्ति: सामाजिक कार्य में करियर के द्वार खोलना’ विषय पर पहली मास्टर क्लास का आयोजन किया। इस विशेष कार्यक्रम में शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के शैक्षिक सलाहकार श्री सुधाकर उपाध्याय ने मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया और छात्रों को सामाजिक कार्य के क्षेत्र में करियर के विविध अवसरों और चुनौतियों पर मार्गदर्शन दिया। इस मास्टर क्लास में विश्वविद्यालय के संचार और मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग के छात्रों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शिक्षकों सहित छात्रों ने भाग लिया। श्री उपाध्याय ने सामाजिक कार्य के महत्व, इसके विभिन्न पहलुओं और इसमें निहित करियर के अवसरों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि सामाजिक कार्य न केवल समाज की बेहतरी के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, बल्कि यह व्यक्तिगत और व्यावसायिक विकास के लिए भी एक सशक्त माध्यम है। श्री उपाध्याय ने कहा, “सामाजिक कार्य के क्षेत्र में करियर न केवल समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का अवसर प्रदान करता है, बल्कि यह एक संतोषजनक और समृद्धिपूर्ण पेशा भी है। इसमें विविधतापूर्ण करियर विकल्प जैसे गैर-सरकारी संगठनों, अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों, सरकारी विभागों और सामुदायिक विकास कार्यक्रमों में काम करने का अवसर मिलता है।” उन्होंने सामाजिक कार्य के क्षेत्र में प्रवेश करने के लिए आवश्यक कौशल, शिक्षण और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी और सामाजिक मुद्दों के प्रति संवेदनशीलता और सहानुभूति विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए आवश्यक है कि हम सक्रिय रूप से इस क्षेत्र में योगदान दें। मास्टर क्लास के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने सामाजिक कार्य के क्षेत्र में अपनी शंकाओं और जिज्ञासाओं को साझा किया। श्री उपाध्याय ने उनके सभी सवालों का समाधान करते हुए उन्हें इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया। इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों को सामाजिक कार्य के क्षेत्र में करियर के संभावनाओं से परिचित कराना और उन्हें इस दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करना था। कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी प्रतिभागियों ने आयोजनकर्ताओं और मुख्य वक्ता का धन्यवाद किया और इस तरह के और कार्यक्रमों की आशा व्यक्त की lमास्टर क्लास के सफल आयोजन पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुशील कुमार तोमर ने विभाग को बधाई देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इस उद्देश्य से विश्वविद्यालय ऐसे आयोजन करता रहता है। उन्होंने मीडिया विभाग को इस दिशा में निरंतर कार्य करने लिए प्रेरित किया।मीडिया विभाग के चेयरपर्सन डॉ. पवन सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों के चहुंमुखी विकास के लिए ऐसे आयोजन मील का पत्थर साबित होते हैं। व्यवहारिक ज्ञान के लिए विभाग समय समय पर ऐसे आयोजन कराता रहता है। 

Related posts

जिंदगी व मौत के बीच जूझते व्यक्ति को नया जीवन देता है रक्तदान : एनआईटी डीसीपी  डा. अर्पित जैन 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: होली वाले दिन शराब पीने से मना किया तो पेट्रोल छिड़कर उसके घर में आग लगा दी, जिससे घर का सामान जलकर हुआ खाक-पकड़ा गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : atharv news के खबर का बड़ा असर : कमिश्नर मोहम्मद साइन ने पांचों फार्म हाऊस के मालिकों को भेजा नोटिस,माना निगम की बड़ी गलती हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x