Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली स्वास्थ्य

दिल्ली पुलिस के 238 जवानों ने करवाई स्वास्थ्य जांच,पुलिस के जवानों का स्वस्थ रहना जरूरी -सुमन गोयल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: दिन रात अपनी ड्यूटी पर तैनात रहने वाले दिल्ली पुलिस के जवानों के स्वास्थ्य जांच को लेकर निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन लोक कल्याण समिति एवं इंडियन मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन (इम्मा) द्वारा राउज एवेन्यू, आईटीओ स्थित सुचेता भवन में किया गया। दिल्ली पुलिस सेन्ट्रल रेंज की एडिशनल कमिश्नर सुमन गोयल ने रेंज के 238 जवानों के स्वास्थ्य की जांच करवाई।आंख,ब्लड प्रेशर,शुगर, ईएनटी सहित अन्य कई जांच की गई। कार्यक्रम में स्वयं सेन्ट्रल रेंज की एडिशनल कमिश्नर सुमन गोयल ने भी ब्लड प्रेशर और आंख की जांच करवाई।

साथ ही उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने भी जांच करवाई ।इस मौके पर श्रीमती सुमन गोयल ने कहा,कि दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना की प्रेरणा से दिन-रात सुरक्षा में जुटे जवानों की जांच जरूरी है,

जिसके चलते इस शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा,कि जवानों की फिटनेस के लिए जल्द ही योग शिविर का भी आयोजन कर सभी पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाया जाएगा।

इस अवसर पर लोक कल्याण समिति के संजीव गुप्ता ने कहा पुलिस के जवान ज्यादातर समय हमारी सुरक्षा में लगा देते हैं और अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नही देते ऐसे में सभी स्वास्थ्य संस्थाओं को पहल करनी चाहिए कि जवानों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कैम्प लगाएं, जिससे जवान स्वस्थ रहेंगे तो अपनी ड्यूटी भी सही कर पाएंगे। इस मौके पर कर्नल राजेश लखनपाल, राहुल गोयल,योगेश गुप्ता (एडवोकेट) इम्वा प्रेजिडेंट राजीव निशाना, सेक्रेटरी विजय शर्मा मुख्य रूप से मौजूद थे।

Related posts

हरियाणवी डांस के साथ 34वें सूरजकुंड अंतर्राष्टीय  हस्तशिल्प मेले का हुआ आगाज, राष्टपति राम नाथ कोविंद कल करेंगें उद्घाटन, देखिए वीडियो ।  

Ajit Sinha

MI vs KXIP: केएल राहुल के पहले शतक पर पोलार्ड ने फेरा पानी, आखिरी ओवर के रोमांच के बीच जीता मुंबई

Ajit Sinha

राष्ट्रीय मनरेगा मजदूर’ सम्मेलन में मनरेगा खत्म करने के खिलाफ बुलंद हुई आवाज़, देशभर से जुटे श्रमिक-कांग्रेस

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x