Athrav – Online News Portal
हरियाणा

हरियाणा रेशनलाइजेशन आयोग ग्रुप ए, बी, सी और डी के पदों पर पदोन्नति में आरक्षण पर एक माह के भीतर दें अपनी सिफारिश

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा सरकार ने रेशनलाइजेशन आयोग को विभिन्न विभागों में ग्रुप ए, बी, सी और डी के पदों पर पदोन्नति में आरक्षण लागू करने तथा काडर-वार कमी का आकलन करने के बाद एक माह के भीतर इसकी जांच करने और अपनी सिफारिश देने के लिए कहा है। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने भी इस बात पर बल दिया है कि एक माह के भीतर सरकार को सिफारिश प्रस्तुत की जानी चाहिए।

एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य सचिव ने सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण और अंत्योदय (सेवा) विभाग के प्रशासनिक सचिव को सेक्रेट्रियल सहायता और सेवा विभाग के कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति सहित आयोग को सभी प्रकार की सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
 
प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा सरकार आयोग की रिपोर्ट प्राप्त होने और इसकी जांच के बाद काडर-वार कमी का आकलन करने तथा अनुसूचित जाति के कर्मचारियों को पदोन्नति में आरक्षण हेतू, सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के अनुसार, ग्रुप ए, बी, सी एवं डी पदों में पदोन्नति में आरक्षण लागू होने की तिथि पर विचार करेगी।  

Related posts

फरीदाबाद: ईएसआईसी अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज के दो कर्मचारियों सहित 4 लोग 300000 रुपए लेते हुए रंगे हाथों पकड़े गए।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से दो आईएएस अधिकारियों एवं एक एचसीएस के तबादले किए है , लिस्ट पढ़े है।

Ajit Sinha

भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार हरियाणा-भूपेंद्र हुड्डा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x