Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा

पुराने रिकॉर्ड, अनुपयोगी फर्नीचर को हटाने के लिए हरियाणा में चलेगा विशेष अभियान


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा सरकार ने राज्य के सभी सरकारी विभागों और कार्यालयों में पुराने कार्यालय रिकॉर्ड की छंटनी करने तथा अनुपयोगी और बेकार पड़े कार्यालय फर्नीचर को हटाने के लिए 1 अप्रैल से 8 अप्रैल, 2026 तक एक सप्ताह का विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार यह अभियान राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों, संबद्ध व अधीनस्थ कार्यालयों में लागू किया जाएगा। इसका उद्देश्य रिकॉर्ड प्रबंधन को सुव्यवस्थित करना और प्रशासनिक कार्यक्षमता में सुधार लाना है। 

सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, बोर्ड एवं निगमों के प्रबंध निदेशकों, मंडलायुक्तों, उपायुक्तों तथा विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रारों को अभियान के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस पहल के तहत निर्धारित नियमों और दिशा-निर्देशों के अनुसार पुराने और अप्रासंगिक रिकॉर्ड की पहचान कर उसका उचित निस्तारण या निपटान किया जाएगा। इसी प्रकार अनुपयोगी कार्यालय फर्नीचर को भी व्यवस्थित ढंग से हटाया जाएगा। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे रिकॉर्ड प्रबंधन एवं रिकॉर्ड संरक्षण अनुसूची (अध्याय-11) का पालन करें और मुख्य सचिव, हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध प्रक्रियाओं के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें। अभियान के सुचारू क्रियान्वयन के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश भी साझा किए गए हैं। इस पहल से सरकारी कार्यालयों में अनावश्यक सामान कम होगा, कार्यस्थल अधिक सुव्यवस्थित बनेगा और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। 

Related posts

फरीदाबाद : पुलिसिया सिस्टम फ़ैल, एक -एक दुकान में दो -दो बार होती हैं चोरी ढाई लाख नगद व लाखों की मोबाइल चोरी, देखिए – सुनिए इस वीडियो में

Ajit Sinha

फरीदाबाद के छांयसा में बनाए जा रहे अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में दाखिले इसी वर्ष से शुरू होंगे।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ; नेशनल हाइवे 2 पर अजरौंदा के समीप हौंडा सिटी कार ने एक बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो लड़कों की मौत।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x