Athrav – Online News Portal
खेल हरियाणा

हरियाणा पुलिस के डीएसपी सरदार सिंह बने भारत के ‘ए‘ पुरुष हॉकी टीम के ‘मुख्य राष्ट्रीय कोच‘

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: भारतीय पुरुष हॉकी टीम के पूर्व कप्तान सरदार सिंह को बेंगलुरु में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) केंद्र में शुरू हुए राष्ट्रीय शिविर के लिए भारत ‘ए‘ पुरुष हॉकी टीम का ‘मुख्य राष्ट्रीय कोच‘ नियुक्त किया गया है। सरदार सिंह एक ओलंपियन हैं जो वर्तमान में हरियाणा पुलिस में डीएसपी के पद पर नियुक्त हैं और मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार, राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार, पद्म श्री और अर्जुन पुरस्कार विजेता भी हैं।

हाल ही में हॉकी इंडिया द्वारा इस संबंध में निर्णय लिया गया है। डीजीपी हरियाणा प्रशांत कुमार अग्रवाल ने सरदार सिंह को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि हमारे पुलिस अधिकारी का ‘मुख्य कोच‘ के पद पर राष्ट्रीय स्तर के कोचिंग कार्यक्रम में शामिल होना वास्तव में हरियाणा पुलिस के लिए गर्व की क्षण है। हाॅकी में हमने सरदार सिंह के अनुभव, तकनीकी ज्ञान और विश्व स्तरीय क्षमताओं को देखा है। उनके चयन से नवोदित प्रतिभाओं को लाभ होगा जो भारतीय हॉकी को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।

Related posts

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम में आज तुरंत प्रभाव से 16 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले किए हैं -लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने चेन स्नेचिंग की 60 से अधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, चार अरेस्ट

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: विधानसभा चुनाव की मतगणना 8 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से होगी शुरू- मुख्य निर्वाचन अधिकारी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x