Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

शराब तस्करी पर हरियाणा पुलिस का बड़ा एक्शन: अंग्रेजी शराब की 500 पेटी जब्त

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा पुलिस ने शराब तस्करों के मंसूबों पर पानी फेरते हुए फतेहाबाद जिले में एक कंटेनर ट्रक से भारी मात्रा में 500 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि गावं खाराखेड़ी बस अड्डा के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक पुलिस टीम नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि एक कंटेनर ट्रक लाखों रुपये की अवैध शराब की खेप लेकर यहां से गुजरने वाला है।
         
इनपुट के आधार पर पुलिस टीम ने हिसार की ओर से आ रहे गुजरात  नंबर के ट्रक को चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया तो चालक ने गाड़ी को रोक लिया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें अंग्रेजी ब्रांड की 500 पेटी शराब की कुल 6000 बोतलें बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजस्थान के जालौर जिले के निवासी भंवर लाल और अमरा राम के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आबकारी एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं, ट्रक मालिक के बारे में पूछताछ की जा रही है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा। आगे की जांच जारी है।

Related posts

पत्नी से अवैध संबंधों के शक में अपने चचेरे भाई की हत्या करने वाला आरोपी अरेस्ट।

Ajit Sinha

महेंद्रगढ़ :सभी प्रकार की परेशानियों से निजात पाने व भाईचारा कायम रखने का सशक्त माध्यम हैं लोक अदालत :जज धर्मपाल

Ajit Sinha

फरीदाबाद :सेक्टर -21 डी में पानी की जबरदस्त किल्लत, आज निवासियों ने विधायका सीमा त्रिखा के घर का किया घेराव, रात से मिलेगी पानी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x