Athrav – Online News Portal
खेल पंचकूला हाइलाइट्स

हरियाणा के राज्यपाल असीम घोष ने जिलास्तरीय गली क्रिकेट टूर्नामेंट के पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्यअतिथि के रूप में करी शिरकत

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला: हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष ने आज मंगलवार सेक्टर-3 पंचकूला स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में प्रथम भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जिला स्तरीय गली क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन अवसर पर पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सेक्टर-1 की विजेता टीम को अटल ट्रॉफी व 1 लाख रूपये की नकद राशि ईनाम स्वरूप देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्यपाल की धर्मपत्नी श्रीमती मित्रा घोष भी मौजूद रही। इस मौके पर हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी पंचकूला को 1 लाख रूपये देने की घोषणा की।
हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का थीम ‘‘छक्का लगाओ नशा भगाओ‘‘ बडा ही प्रेरणादायक है। इससे युवाओं को नशे से दूर रहने की प्रेरणा मिलती है और लग्न और मेहनत से खेल खेलकर मेडल जीत कर प्रदेश का नाम रोशन करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों ने खेलों में विश्व स्तर पर मेडल जीतकर देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से पूरे प्रदेश में खेल करवाए जाने चाहिए ताकि गली व गांव की छुपी हुई प्रतिभा को निखारने का प्लेटफार्म मिले। उन्होंने स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी पंचकूला की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के टूर्नामेंट करवाकर यह सोसायटी जिले के ग्रामीण परिवेश के खिलाड़ियों को तराशने का काम कर रही है।प्रोफेसर घोष ने इससे पूर्व सभी खिलाडियों से हाथ मिलाकर परिचय दिया और स्वयं क्रिकेट खेलकर खिलाडियों की हौसलाअफजाई की। राज्यपाल ने उपविजेता टीम को अश्विनी गुप्ता ट्रॉफी व 51,000 रुपये की राशि इनाम स्वरूप प्रदान की। प्रोफेसर घोष ने इस अवसर पर जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में सहयोग के लिए जिला शिक्षा अधिकारी पंचकूला, सतलुज पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल , गेस्ट ऑफ आनर रोहित सिंगला व युवराज कौशिक को भी मोमेंटो देकर सम्मानित किया।प्रोफेसर घोष ने सतलुज, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुझे दोबारा इस तरह के टूर्नामेंट में आने का मौका मिला तो मैं युवा खिलाडियों के बीच आकर अपने आपको भाग्यशाली समझूंगा।

इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी के चेयरमैन ज्ञानचंद गुप्ता ने बताया कि टूर्नामेंट में स्कूल, कॉलेज,लेबर कॉलोनी और उद्योग जगत से कुल 116 टीमें ने भाग लिया , जिन्हें आठ जोन में विभाजित किया गया था । प्रत्येक जोन का नाम स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर रखा गया । इस टूर्नामेंट का उद्देश्य युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित कर उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखना है। इस टूर्नामेंट में लगभग 1400 खिलाडियों ने अपने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई व शुभकामनाएं दी।

Related posts

मुख्य सचिव विवेक जोशी ने गुरुग्राम के विकास से जुड़ी विभिन्न विभागीय परियोजनाओं की ली समीक्षा बैठक

Ajit Sinha

मनरेगा को बचाने के लिए कांग्रेस 5 जनवरी से देशभर में शुरू करेगी बड़ा आंदोलन

Ajit Sinha

फरीदाबाद: दौड़ में प्रथम आने वाली बेटी रितिका गौर को कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला ने किया सम्मानित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x