Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा

हरियाणा सरकार ने संपत्ति कर दाताओं को प्रॉपर्टी टैक्स में ब्याज व अन्य छूट की अंतिम तिथि को बढ़ाकर किया 31 मार्च


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चण्डीगढ़:हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार ने आम जनता के हितों का ध्यान रखते हुए संपत्तिकर दाताओं की सुविधा के लिए प्रॉपर्टी टैक्स के ब्याज व अन्य छूट की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 31 मार्च कर दिया है। उन्होंने कहा कि अब 31 मार्च, 2024 तक मार्च 2023 तक के प्रॉपर्टी टैक्स के ब्याज पर शत प्रतिशत छूट व बकाया मूल राशि पर 15 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। इसके अलावा वर्ष 2023-24 के प्रॉपर्टी टैक्स पर 15 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।डॉ. गुप्ता ने नगर निगम क्षेत्र में आने वाली सभी संपत्तिकर दाताओं से अपील करते हुए कहा कि वह तुरंत अपनी प्रॉपर्टी को स्व-प्रमाणित करके इस छूट का लाभ उठाएं।

उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में आने वाले उन संपतिकरदाताओं को नोटिस दिए जा रहे हैं, जिन्होंने काफी समय से अपना संपतिकर नगर निगम कोष में जमा नहीं करवाया है। नोटिस के बाद भी अगर जो संपतिकर दाता अपना संपत्ति कर जमा नहीं करवाता तो उसकी संपत्ति को नगर निगम एक्ट 1994 धारा के अंतर्गत सीलिंग किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि अगर किसी व्यक्ति को संपतिकर से संबंधित विवरण जैसे नाम, एरिया, वर्ग इत्यादि में कोई त्रुटि है तो वह ऑनलाइन पोर्टल  https://ulbhryndc.org  में आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा संपत्तिकरदाता नगर निगम एरिया में अपनी प्रॉपर्टी डाटा की संतुष्टिï करके स्व-प्रमाणित करने पर प्रॉपर्टी टैक्स में छूट प्रदान की गई है।

Related posts

पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने आज जिले के 17 सब इंस्पेक्टर को पदोन्ति करके इंस्पेक्टर बनाया, लिस्ट पढ़े ।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने डेयरी किसानों को एक बड़ी राहत देते हुए दूध उपकर पर 1268  करोड़ की छूट देने का निर्णय किया है।

Ajit Sinha

दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में हरियाणा सरकार की डिजनी लैंड बनाने की तैयारी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x