Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम : गुलेल से गाड़ियों के शीशे तोड़ कर कीमती समानों को उड़ाने वाले एक गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किए,15 लैपटॉप मिले।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम :क्राइम यूनिट ने गाड़ियों के शीशे में गुलेल मार करशीशों को तोड़ कर गाड़ियों से कीमती सामानों की चोरी करने वाले एक गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किए हैं। पुलिस की माने तो पकडे गए दोनों आरोपियों के पास से चोरी के 15 लेपटॉप बरामद किए हैं। गुरुग्राम में इन लोगों ने 26 वारदातों को करना कबूल किए हैं।
इंचार्ज अमित कुमार बतातें हैं कि उनकी टीम ने मोहित जाकिर निवासी संगम बिहार , दिल्ली व बबलू निवासी रेबरी , महुआ ,उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार किए हैं। उनका कहना हैं कि मोहित जाकिर गुरुग्राम के अलग -अलग हिस्सों से गाड़ियों की पहले रैकी करता था इसके बाद वह उन गाड़ियों के शीशे पर गुलेल मारता था फिर टूटे हुए शीशे को हटा कर, गाडी से भरे हुए बैग को उड़ा देता था । इस तरह से उसने गुरुग्राम के अलग -अलग हिस्सों में चोरी के 26 वारदातों को करना कबूल किए हैं। इसके बाद आरोपी मोहित को अदालत में पेश कर पांच दिनों के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। उनका कहना हैं कि आरोपी मोहित के निशान देही पर चोरी के 15 लेपटॉप बरामद किए हैं , चोरी के लेपटॉप को बबलू को नेहरू प्लेस में बेच देता था सस्ते दामों में। इसी के साथ में उनकी टीम ने चोरी के सामानों को खरीदने व बेचने के आरोप बबलू को भी गिरफ्तार किया गया हैं। आरोपी मोहित के निशानदेही पर चोरी के 15 लेपटॉप बरामद किए हैं।

Related posts

खुलासा: मुझे मारता -पीटता रहता था इसलिए अपने फार्म हाउस मालिक राहुल की दरांत से वॉर करके सनसनीखेज हत्या कर दी -पकड़ा गया।

Ajit Sinha

हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग की 3 जिलों की जनसुनवाई 19 अगस्त को गुरुग्राम में-डीसी

Ajit Sinha

डीएचबीवीएन अधिकारियों को निर्देश,एचईडब्ल्यूपी पोर्टल से सभी इंजीनियरिंग कार्य अनिवार्य

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x