Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव हाइलाइट्स

ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला गुरुग्राम,दो हमलावरों ने कारोबारी को कार्यालय में घुसकर मारी गोली, कारोबारी की हुई मौत, दूसरा घायल-जांच जारी।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम के हयातपुर में आज सायं लगभग चार बजे एक कार्यालय में घुसकर बाइक सवार दो हमलावरों ने एक के बाद एक-एक करके कई राउंड फायरिंग शुरू कर दी, इस ताबड़तोड़ फायरिंग में एक कारोबारी की मौत हो गई, एक अन्य व्यक्ति भी गोली लगने से घायल हो गया। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में एकदम से सनसनी फ़ैल गई , मरने वाले कारोबारी का नाम बलजीत सिंह यादव है, जो व्यक्ति घायल हैं उसका नाम रविंद्र बताया गया है। घायल रविंद्र को इलाज के लिए नजदीक के एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, उसकी हालत ठीक बताई गई है। जांच के बाद कारोबारी बलजीत सिंह यादव के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिले के नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। आगे संबंधित थाने की पुलिस कार्रवाई कर रही है। पुलिस की मानें तो दोनों हमलावरों की पहचान कर ली गई है, जल्द ही दोनों हमलावर पुलिस गिरफ्तार में होंगे। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आज मंगलवार शाम लगभग 4 बजे बाइक पर सवार होकर दो हमलावर आए, और हयातपुर स्थित एक कार्यालय में उपस्थित कारोबारी बलजीत सिंह यादव व रविंद्र पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, की गई ताबड़तोड़ फायरिंग में कारोबारी बलजीत सिंह यादव की मौके पर ही मौत हो गई , जबकि एक अन्य व्यक्ति रविंदर भी गोली लगने से घायल हो गया। इस सनसनी खेज वारदात की सूचना मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस और पुलिस के सभी आल्हा अधिकारी एक -एक करके घटनास्थल पर पहुंच गए, और अपने एंगल से जांच की कार्रवाई शुरू कर दी, जांच के दौरान यह सामने आया की हमलावर की संख्या दो थी, दोनों ही एक ही बाइक पर सवार होकर आए थे , ये सब वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। उनका दावा है कि दोनों हमलावरों की पहचान कर ली गई है, को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच की लगभग सभी टीमें लगी हुई है , को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: एसडीएम के रीडर अशोक कुमार को 3000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।

Ajit Sinha

गुरुग्राम : एमजीएफ मेगा मॉल के एक स्पा सेंटर में मसाज के आड़ में वैश्यावृति के धंधे का किया पर्दाफाश, 5 लड़के -लड़कियां पकडे गए।

Ajit Sinha

आईएमटी खरखौदा भी होगा गुरुग्राम की तर्ज पर विकसित, यूनो मिंडा लगाएगी करीब 1100 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x