Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

जीएमडीए क्रिकेट लीग की विजेता बनी गुरुग्राम पुलिस।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में जेएमडीए (GMDA )के सौजन्य से जेएमडीए क्रिकेट लीग का आयोजन किया गया।इस क्रिकेट लीग प्रतियोगिता का शुभारंभ सुधीर राजपाल आईएएस (जीएमडीए अधिकारी) द्वारा दिनांक 01 अक्टूबर -2022 को तथा समापन आज 5 अक्टूबर 2022 को किया गया।

इस प्रतियोगिता में जीएमडीए हेल्थ विभाग, एचएसवीपी, टॉउन & कंट्री प्लानर, प्रेस/मीडिया, एडमिस्ट्रेशन (डीसी ऑफिस) व गुरुग्राम पुलिस की क्रिकेट टीम सहित कुल 08 क्रिकेट टीमों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में खेलते हुए उपरोक्त टीमों में से हेल्थ विभाग व गुरुग्राम पुलिस की टीमें फाइनल में पहुँची।

फाइनल मैच खेलते हुए गुरुग्राम पुलिस की टीम विजेता रही और इस क्रिकेट लीग का खिताब अपने नाम किया। गुरुग्राम पुलिस की क्रिकेट टीम द्वारा जीत दर्ज करने पर पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम द्वारा पुलिस क्रिकेट टीम के प्रदर्शन की सराहना करते हुए टीम को शुभकामनाएं दी।

Related posts

एसडीएम ने नई सब्जी मंडी का किया निरीक्षण, नियमों की अवहेलना करने वालेे लोगों पर लगाया 4 लाख रूपए का जुर्माना।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: कूड़े की ढेर में लगी आग के चपेट में आने से जली पांच गाड़ियां।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने आज डीएचबीवीएन के एसडीओ अवनीत भारद्वाज को किया तत्काल प्रभाव से निलंबित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x