Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम ब्रेकिंग:नगर परिषद पटौदी-जाटौली मंडी व नगर पालिका फरुखनगर चुनाव हेतु वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:जिला निकाय आयुक्त अशोक कुमार गर्ग की अध्यक्षता में नगर परिषद पटौदी-जाटौली मंडी व नगर पालिका फरुखनगर के वार्ड आरक्षण के लिए ड्रा का आयोजन किया गया।नगर निगम गुरुग्राम कार्यालय में हुए ड्रा के दौरान नगर पालिका फरुखनगर के कुल 16 वार्डों में वार्ड नंबर 2, 3, 6, 14, 15 व 16 को अनारक्षित रखा गया है। इसी प्रकार वार्ड नंबर-10 व 12 महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

बीसी-बी  महिलाओं के लिए वार्ड नंबर-1 आरक्षित है, जबकि वार्ड नंबर-8 बीसी-ए महिला आरक्षित वार्ड होगा। वार्ड नंबर-4 और वार्ड-13 अनुसूचित जाति-महिला वार्ड तथा वार्ड नंबर-5, 7 व 9 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किए गए हैं। वार्ड नंबर-11 बीसी-बी श्रेणी के लिए आरक्षित किया गया है।

नगर परिषद पटौदी-जाटौली मंडी में कुल 22 वार्ड हैं। इनमें वार्ड नंबर-2, 13 व 21 अनुसूचित जाति पुरुष के लिए आरक्षित किए गए हैं, जबकि वार्ड नंबर-3 व 19 को अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। बीसी-ए श्रेणी पुरुषों के लिए वार्ड नंबर-5 आरक्षित है तथा वार्ड नंबर-10 को बीसी-ए वर्ग की महिला के लिए आरक्षित किया गया है।  

बीसी-बी पुरुष श्रेणी के लिए वार्ड नंबर-22, बीसी-बी महिला श्रेणी के लिए वार्ड नंबर-20 आरक्षित है। इसके अलावा वार्ड नंबर-1, 6, 8, 11, 14, 15, 16, 17, 18 को जनरल पुरुष वार्ड तथा वार्ड नंबर-4, 7, 9 व 12 को महिला जनरल वार्ड बनाया गया है।

Related posts

महिला हेड कॉस्टेबल को 5000 रिश्वत लेते हुए किया अरेस्ट, खिड़की दौला 57 लाख रिश्वत कांड में इंस्पेक्टर विशाल ने किया सरेंडर   

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने जीती ऑल इंडिया पुलिस गोल्फ टूर्नामेंट ट्रॉफी,डीजीपी मनोज यादव ने बधाई। 

Ajit Sinha

गुरुग्राम ब्रेकिंग: शिकायतों के गुणवत्तापरक समाधान में अधिकारी न बरतें लापरवाही अन्यथा होगी कार्रवाई : राव नरबीर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x