Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव चंडीगढ़ हरियाणा

गुरुग्राम एसीबी की बड़ी कार्रवाई: गृह रक्षी इरफान व बिचौलिया आबिद 30,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, गुरुग्राम की टीम ने आज वीरवार को गृह रक्षी इरफ़ान निवासी बाई , नूहं व बिचौलिया आबिद हुसैन निवासी फिरोज पुर मेव, पुन्हाना , नूहं को 30000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस मामले में दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की संबंधित धाराओं व बीएनएस की प्रावधनों के तहत मामला दर्ज किया गया हैं।

शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एसीबी , गुरुग्राम ने पाया कि आरोपितों द्वारा शिकायतकर्ता से उसके पति से जुड़े साइबर थाना नूहं के मामलों में धारा कम करने और चालान जल्द नन्यायालय में प्रस्तुत करने के बदले में 50,000 रुपए रिश्वत की मांग की जा रही थी। एसीबी टीम ने योजनाबद्ध तरीके से शिकायतकर्ता को मांगी गई रिश्वत के तौर पर 30,000 रुपए देकर भेजा। जैसे ही आबिद और इरफ़ान ने शिकायतकर्ता से यह राशि स्वीकार की, एसीबी गुरुग्राम की टीम ने तुरंत घेराबंदी करते हुए दोनों को साइबर थाना नूहं के सामने से रंगे हाथों पकड़ लिया। और मौके पर ही दोनों के कब्जे से 30000 रुपए बरामद कर ली।

Related posts

ऑटो में किसने की एक शख्स की हत्या, जिसकी हत्या हुई उसकी पत्नी व दो चाहने वाले को क्यों लिया पुलिस ने हिरासत में।

Ajit Sinha

जलघरों के लिए पानी का प्रबन्ध करने के लिए 21.17 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से एक एचसीएस अधिकारी के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x